पर्यावऋषिकेश 5 जून ( आज का आदित्य)।पर्यावरण दिवस के अवसर पर तहसील व नगर निगम प्रशासन तथा स्पर्श गंगा अभियान के सदस्यों द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित स्वच्छता अभियान के दौरान पौड़ी के सांसद तीरथ सिंह रावत, विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ,गढ़वाल आयुक्त वीवीआर पुरुषोत्तम ने संयुक्त रूप से नटराज चौक पर स्वच्छता अभियान का शुभारंभ किया। इस अवसर पर पौड़ी के नवनिर्वाचित सांसद तीरथ सिंह रावत ने उपस्थिति को संबोधित करते हुए कहा कि आज लगातार कट रहे, वनों के कारण पर्यावरण असंतुलित हो गया है। जिसके कारण पानी के स्रोत भी लगातार घट रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह चिंता का विषय है ।उनका कहना था कि यदि यही हाल रहा तो अगला विश्वयुद्ध मानव के बीच नहीं बल्कि पानी को लेकर होगा। जिसके कारण पर्यावरण भी असंतुलित हो रहा है। उन्होंने कहा पर्यावरण को संतुलित रखने के लिए पेड़ों का लगाया जाना अत्यंत आवश्यक है। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी प्रेमलाल ,तहसीलदार रेखा आर्य, नगर निगम के मुख्य आयुक्त चतर सिंह चौहान आनंद सिंह उत्तराखंड चीनी गन्ना विकास निगम के अध्यक्ष भगतराम कोठारी ,गढ़वाल मंडल विकास निगम के अध्यक्ष कृष्ण कुमार सिंघल सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे जिन्होंने नटराज चौक से लेकर नगर के तमाम मुख्य मार्गों पर स्वच्छता अभियान भी चला कर पर्यावरण को बचाए जाने के लिए संकल्प भी कराया ।
Home
Unlabelled
पर्यावरण के प्रति यदि लोग जागरूक नहीं हुए तो ,अगला विश्वयुद्ध पानी को लेकर होगा -तीरथ सिंह रावत


Post A Comment: