ऋषिकेश,18जून विगत शनिवार को शिवपुरी से राफ्टिंग कर   वापस ऋषिकेश आ रहे हौंडा सिटी में सवार  2 प्रशिक्षु डॉक्टर के साथ बाइक सवार दो युवकों ने मारपीट की इस पर थाना मुनिकीरेती में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है.।
 चौकी प्रभारी ढालवाला उप निरीक्षक विनोद शर्मा ने बताया कि हिमालयन हॉस्पिटल में पीजी सेकंड ईयर में डॉक्टर की पढ़ाई करने वाले 2 युवक 16 तारीख की देर शाम तपोवन से अपनी हौंडा सिटी कार से वापस लौट रहे थे ,तभी ढालवाला मे भजन गढ़ रोड तिराहे के पास मोटरसाइकिल पर सवार युवकों से टक्कर हो जाने पर  बाइक सवार युवकों द्वारा दोनों प्रशिक्षु डॉक्टरों  के साथ मारपीट  व अभद्रता की गई. स्थानीय लोगों से सूचना प्राप्त होने पर मौके पर पहुंचे चौकी प्रभारी  विनोद कुमार ने दोनों पक्षों को समझाने की कोशिश की ,और चौकी पर लेकर आ गए. कुछ प्रत्यक्षदर्शियों द्वारा बताया गया कि बाइक पर सवार युवकों की गलती है ।इनके द्वारा कार सवार युवकों के साथ अभद्रता और और बेरहमी से मारपीट की गई है और हौंडा सिटी कार के फ्रंट शीशे को भी पत्थर से तोड़ दिया गया है.मामले का संज्ञान लेते हुए प्रभारी निरीक्षक थाना के मुनि की रेती रामकिशोर सकलानी द्वारा थाना मुनिकीरेती में आईपीसी की धारा 323 427 504 506 मैं गाली गलौज करने मारपीट करने वह कार के शीशे तोड़ने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर दिया गया है. मारपीट करने वाले  युवकों में एक युवक पोंटा साहिब जिला सिरमौर हिमाचल प्रदेश और दूसरा आईटी पार्क देहरादून का रहने वाला है. विवेचना उपनिरीक्षक विनोद कुमार को सौंपी गई है.

Post A Comment: