ऋषिकेश,18जून। तीर्थ नगरी ऋषिकेश में टिहरी बांध के विस्थापित ग्रामीणों द्वारा गठित अठूर भागीरथी स्वयं सहायता समूह का पर्यावरण संरक्षण के लिए किया गया।जिसके प्रयास अब रंग लाने लगे हैं। केदारनाथ आपदा की बरसी पर तीन दिन पूर्व इस स्मृति वन का उद्घाटन ऋषिकेश निगम की महापौर और देहरादून के अपर जिलाधिकारी रामजी शरण शर्मा सहित उप प्रभागीय वनाधिकारी बी बी मर्तोलिया जिला पर्यटन अधिकारी किशन सिंह रावत ने संयुक्त रूप से किया था। स्मृतिवन के उद्घाटन का वीडियो त्वरित सोसल मीडिया पर छा गया।बड़ी संख्या में लोग अपनो की याद में पौधरोपित करने को उमड़ने लगे हैं।मंगलवार को पर्यावरण विद और समाज सेवी विनोद जुगलान ने समूह के सदस्यों सहित भारतीय सेना के सूबेदार सुरेश पयाल के साथ मिलकर स्मृतिवन में अपने स्वर्गीय माता-पिता की स्मृति में पौधा रोपण किया।साथ ही उन्होंने पौधे के रखरखाव हेतु निर्धारित शुल्क दो हजार रुपये जमा कराए।भागीरथी समूह की सदस्य सरोजनी नेगी ने बताया कि समूह के अधिकांश सदस्य टिहरी डूब क्षेत्र से विस्थापित हैं ।जिनका जीवन माँ भागीरथी के तट पर बीता है। जिनकी आस्था स्मृतिवन के अपने पन की भी बनी रहें, इसी लिए समहू का नाम अठूर भगीरथी स्वयं सहायता समहू रखा गया है।जब समहू की स्थापना की गई थी तब हमने नहीं सोचा था कि हम इतना बड़ा कार्य कर सकेंगे, लेकिन शासन-प्रशासन और नगर निगम के साथ साथ वन विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों के अथक प्रयास से स्मृति वन में पौधा रोपण में जो लोग रुचि ले रहे है,उनमे समाज सेवी, व्यवसायी,ग्रामीणों के अतिरिक्त स्थानीय नगर निगम के पार्षद तहसील कर्मचारी,वन विभाग के अधिकारी भी शामिल हो रहे हैं।पर्यावरण संरक्षण मामलों के जानकार और अठूर भागीरथी स्वयं सहायता समहू के अध्यक्ष विनोद जुगलान विप्र का कहना है कि पर्यावरण संरक्षण की पहल घर से होनी चाहिए तभी हम दूसरों को प्रेरित करने का कार्य बखूबी कर सकते हैं।स्मृति वन में किसी भी अवसर पर अपनी स्वरूचि अनुसार कोई भी व्यक्ति चाहे वह स्थानीय नागरिक हो, श्रद्धालु यात्री हो या पर्यटक दो हजार रुपये देकर पौधा रोपण कर सकता है।हमारे पास पौधरोपण के लगातार आवेदन आने लगे हैं बुधवार को भी ऋषिकेश नगरनिगम के पार्षद व ऋषिकेश तहसील के अधिवक्ता स्मृतिवन में सशुल्क पौधरोपित करेंगे। इससे पूर्व अपनो की स्मृति को यादगार बनाने के लिए जिन्होंने पौधरोपित की है उनमें नगरनिगममहापौर अनिता ममगाईं,ए डी एम देहरादून रामजी शरण शर्मा,उप प्रभागीय वनाधिकारी बी बी मर्तोलिया,जिला पर्यटन अधिकारी किशन सिंह रावत,सहायक नगर आयुक्त उत्तम सिंह नेगी,उपजिलाधिकारी प्रेम लाल,ऋषिकेश तहसीलदार रेखा आर्य,जलकल अभियन्ता नामित रमोला,समाजसेवी मनीषा वर्मा,व्यवसायी मोहित विनोद जौहर,नगर निगम पार्षद विजेंद्र मोघा,पार्षद गौरव कौशिक,पार्षद एवं अधिवक्ता राकेश सिंह मियां,पार्षद विजय बड़ोनी,वीर सिंह बिष्ट,नवीन खोशला आदि प्रमुख हैं। मौके पर रमेश चन्द्र,शीला देवी,विमला देवी,सरोजनी देवी नेगी,बिन्देश्वरी तड़ियाल,ज्योति बड़थ्वाल,वन दरोगा स्वयम्बर दत्त कण्डवाल,वन दरोगा सुरेन्द्र कुमार,राम पाल, बन बीट अधिकारी मनसा राम गौड़,शिवराज सिंह,ग्राम प्रधान खदरी खड़क माफ सरोप सिंह पुण्डीर,पूर्व प्रधानाचार्य नरेंद्र शर्मा,सत्य प्रसाद जुगलान, प्रदीप जुगलान,राजीव थपलियाल,कुँवर सिंह,देवेंद्र,सुरेन्द्र रावत,सुभाष बहुगुणा,राजेश बहुगुणा आदि मौजूद रहे।स्मृतिवन का संरक्षण स्वयं सहायता समूह करेगा साथ ही रोपित पौधे के विकास और प्रगति की जानकारी को एक विशेष मोबाइल ऐप्लिकेश तैयार की जारही है जिससे विश्वभर में कहीं बैठे भी आप पौधे की जानकारी ले सकेंगे।
Home
उत्तराखण्ड
ताज़ा ख़बर
पर्यावरण संरक्षण के लिए अठूर सहायता समूह का प्रयास ला रहा है रंग, पेड़ लगाने के लिए लोग हो रहे हैं एकजुट

Post A Comment: