ऋषिकेश, 16 जून,। गुमानीवाला के रूषा फार्म में  शहीद विकास गुरुंग की पहली पुण्यतिथि पर उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष  प्रेमचंद अग्रवालव  हंस फाउंडेशन के उत्तराखंड प्रभारी पदमेंद्र सिंह बिष्ट  ने रविवार को शहीद विकास  गुरुंग के स्मृति में  बनने वाले शहीद स्मारक का शिलान्यास किया।इस दौरान पूजा अर्चना के साथ विधिवत रूप से शहीद स्मारक के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया।इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष सहित सभी लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर शहीद को श्रद्धांजलि देते हुए उनके चित्र पर पुष्प अर्पित किए।
इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने 16 जून 2018 को जम्मू-कश्मीर के नौशेरा लाम सेक्टर में शहीद हुए विकास गुरुग को याद करते हुए कहा कि उन्होंने शहीद के नाम पर स्मारक, शहीद द्वार एवं मार्ग बनाने की घोषणा की थी यह सभी कार्य आज पूरे हो रहे हैं।श्री अग्रवाल ने हंस फाउंडेशन का भी इस दौरान धन्यवाद व्यक्त करते हुए कहा कि शहीद के स्मारक बनाने में हंस फाउंडेशन का विशेष योगदान है जिन्होंने की 3 लाख रुपये  की सहायता कर इस स्मारक के शिलान्यास में विशेष भूमिका अदा की है।विधानसभा अध्यक्ष ने शहीदों की शहादत को हमेशा नमन एवं याद करने का आह्वान किया।  अग्रवाल ने कहा कि शहीद का परिवार अपने आप को कभी भी अकेला ना समझे सारी क्षेत्र की जनता शहीद के परिवार के साथ है। उन्होंने इस दौरान कहा कि शहीद के नाम पर किसी भी प्रकार की राजनीति नहीं होनी चाहिए।
विधानसभा अध्यक्ष ने शहीद कोश्रद्धांजलि देते हुए कहा कि नई पीढ़ी को विकास गुरुंग, हमीर पोखरियाल एवं प्रदीप रावत का बलिदान प्रेरणा देता रहेगा। उन्होंने कहा कि देश के लिए उनका त्याग स्वर्णाक्षरों में लिखा जाएगा। एक उन्होने कहा कि शहीदों की शहादत को कभी भुलाया नहीं जा सकता। शहीदों की कुर्बानी की बदौलत ही हम खुली हवा में सांस ले रहे हैं।
इस अवसर पर हंस फाउंडेशन के प्रभारी पद पदमेन्द्र बिष्ट, शहीद विकास गुरुंग के पिता रमेश गुरुंग, पार्षद विपिन पंत, पार्षद वीरेंद्र रमोला, महावीर उपाध्याय, शहीद हमीर पोखरियाल के पिता जयेंद्र पोखरियाल, राजेश व्यास, मानवेंद्र कंडारी, टेक शिव राणा, प्रवेश कुमार, अनिता प्रधान, मनीराम रयाल, मंमगाई जी, सुमित शेट्टी सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Post A Comment: