ऋषिकेश। बजरंगमुनि सामाजिक शोध संस्थान व ज्ञान यज्ञ परिवार के संयुक्त तत्वाधान में लोकतंत्र सेनानियों और जागरूक नागरिकों का दो दिवसीय परिवार मिलन सम्मेलन का उद्घाटन सहारनपुर वाली धर्मशाला ऋषिकेश में किया गया था। मंच की अध्यक्षता बिहार प्रदेश के प्रमुख लोकतंत्र सेनानी श्री नरेंद्र सिंह कुशवाह ने किया एवं मंच संचालन दिल्ली से आए श्री रमेश सिंह राघव ने किया।
देश के प्रमुख प्रख्यात विचारक बजरंग मुनि जी ने मुख्य वक्ता के रूप में जे.पी आंदोलन के संबंध में अपनी भावनाओं को सबके साथ साझा किया उन्होंने बताया है कि जिस उद्देश्य के लिए हम सबने जयप्रकाश जी के नेतृत्व में आंदोलन किया था वह उद्देश्य अभी अधूरा है। हमारा सपना था लोक नियंत्रित तंत्र स्थापित करने का लेकिन आज का लोकतंत्र सिर्फ लोक नियुक्त तंत्र बनकर रह गया है। जनता की इस में कोई भूमिका नहीं होती है जबकि सहभागी लोकतंत्र होना चाहिए था जिन लोगों ने देश की आजादी की दूसरी लड़ाई लड़ी वो आज विपन्नता में रह रहे हैं। उन्ही में से कुछ लोग जो सत्ता में हैं आज अरबों खरबों के मालिक बन बैठे हैं। हमें पुनः प्रयास करना होगा और यह प्रयास एक साथ ही दो दिशाओं में होगा एक तो समाज को जागरूक करना है अर्थात समाज सशक्तिकरण और दूसरा राज्य कमजोरीकरण अर्थात राज्य सरकार के आम जनजीवन पर बढ़ते हुए हस्तक्षेप को कम करना होगा।आज विचारक बजरंग मुनि, ज्ञान यज्ञ के राष्ट्रीय संयोजक अभ्युदय भाई, सहभागी के रूप में मंगल प्रसाद, अरविंद तिवारी को शाम 4रू30 बजे त्रिवेणी घाट, ऋषिकेश से समाज सशक्तिकरण हेतु ज्ञानयज्ञ परिवार भारत जनजागरण यात्रा हेतु कृष्ण कुंज आश्रम के संस्थापक रामानुंदचार्य कृष्णाचार्य महाराज एवं आचार्य पंकज ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।इस अवसर पर रमेश राघव, डॉ राजे नेगी,उत्तम असवाल,उषा रावत,मधु असवाल,आचार्य रामकृष्ण पोखरियाल,अभिषेक शर्मा,बिपिन तिवारी,टीकाराम देवरानी,अंकित नेथानी नरेश वर्मा,विमला नौटियाल उपस्थित थे।

Post A Comment: