ऋषिकेश,25जून( आज का आदित्य)। एक चाय विक्रेता की ऋषिकेश लक्ष्मण झूला मार्ग पर   सड़क पर गिर जाने के बाद राजकीय चिकित्सालय में उपचार के दौरान मौत हो गई ।प्राप्त समाचार के अनुसार राजू उमर 35 वर्ष पुत्र सोमपाल निवासी  पंचकोटी लक्ष्मण झूला रोड ,जो कि गुरुद्वारे के पास चाय की दुकान पर कार्य करता था कि अचानक सडक पर गिर गया। जिसे आपातकालीन सेवा 108 द्वारा राजकीय चिकित्सालय उपचार दिलाया गया लेकिन उपचार के दौरान कुछ ही देर बाद उसने दम तोड़ दिया जिसकी सूचना पुलिस को दी गई कि मामले की जांच कर रही । 

Post A Comment: