ऋषिकेशः कोलकाता में जूनियर डॉक्टर के साथ मरीज के परिजनों द्वारा की गई मारपीट के खिलाफ ऋषिकेश के सभी चिकित्सक 24 घंटे की हड़ताल पर रहे।चिकित्सकों ने तहसील में प्रदर्शन कर उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।आईएमए और इंडियन डेंटल एसोसिएशन के सदस्य सोमवार की सुबह देहरादून रोड स्थित राजकीय चिकित्सालय में एकत्र हुए। यहां चिकित्सकों ने पश्चिम बंगाल सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। चिकित्सकों ने उप जिलाधिकारी कार्यालय तक मार्च निकाला। आईएमए के अध्यक्ष डॉ हरिओम प्रसाद ने बताया कि सोमवार की सुबह 6.00 बजे से मंगलवार की सुबह 6.00 बजे तक चिकित्सक हड़ताल पर हैं। सिर्फ आपातकालीन सेवाएं जारी रखी गई है।चिकित्सकों ने उप जिलाधिकारी के माध्यम से प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजकर हमलावरों की गिरफ्तारी और चिकित्सा संस्थानों में व्यापक सुरक्षा व्यवस्था उपलब्ध कराने की मांग की।प्रदर्शन में डॉ यू एस खरोला,डॉ अमित शर्मा, डॉ इंदु शर्मा, डॉ गगन शर्मा, डॉ एन बी श्रीवास्तव ,डॉ बीसी रमोला,डॉ यू पी सिंह, वंदना राजपूत, डॉ विनीता राजपूत डॉ वीके पुरी,डॉ यूपी गुप्ता, डॉ राजे नेगी, डॉ राजेंद्र गर्ग ,डॉ बीसी रमोला ,डॉ चेतन रियाल आदि शामिल हुए।

Post A Comment: