देहरादून। शिकायतकर्ती कोटद्वार जिला पौडी गढवाल द्वारा एक शिकायती प्रार्थना पत्र पुलिस अधीक्षक,सतर्कता सैक्टर देहरादून को इस आशय का दिया कि उनके पति जो कि राजकीय इण्टर कालेज डाबरी पौडी गढवाल में प्रधानाचार्य के पद पर कार्यरत थे, का वर्ष 2007 मे ड्यूटी के दौरान निधन हो गया था, उस समय शिकायतकर्ती के पति का छटे वेतन आयोग का पे फिक्सेशन गलत तरीके से 5400 रूपये हो गया था, जबकि शिकायतकर्ती के पति का पे फिक्सेशन 7600 रूपये पर होना था। इस सम्बन्ध मे विभाग से प्रत्राचार कियें जाने के उपरान्त शिकायतकर्ती के पति का पुनरिक्षित पेंशन के ऐरियर के रूप में 3,73,865 रूपये का भुगतान होना था, उक्त भुगतान का ऐरियर 3,73,865 रुपये मंजूर कर 28.02.2019 को वरिष्ठ कोषाधिकारी कोटद्वार को भेज दिया गया था। भुगतान कि ऐवज मे सहायक कोषाधिकारी, कोषागार कोटद्वार बीर सिंह रावत पुत्र स्र्व नैन सिंह रावत निवासी ग्राम मानपुर निकट शान्तिबल्लभ मैमोरियल स्कूल थाना कोटद्वार जिला पौडी गढवाल ने शिकायतकर्ती से 10,000 रूपये रिश्वत की मांग की।
सहायक कोषाधिकारी, कोषागार कोटद्वार श्री बीर सिंह रावत उपरोक्त ने शिकायतकर्ती को10,000 रूपये लेकर 02.07.2019 को कार्यालय कोषागार कोटद्वार में बुलाया था। शिकायतकर्ती रिश्वत नहीं देना चाहती थी, बल्कि एैसे भ्रष्ट सहायक ट्रेजरी अधिकारी को रिश्वत लेते गिरफ्तार करवाना चाहती थी।
पुलिस अधीक्षक, सतर्कता सैक्टर देहरादून द्वारा शिकायतकर्ती के शिकायती प्रार्थना पत्र की गोपनीय जांच से आरोप सही पाते हुये नियमानुसार ट्रैप संचालन हेतु ट्रैप टीम का गठन किया गया।
मंगलवार को आरोपी बीर सिंह रावत पुत्र स्र्व0 श्री नैन सिंह रावत निवासी ग्राम मानपुर निकट शान्तिबल्लभ मैमोरियल स्कूल थाना कोटद्वार जिला पौडी गढवाल को सतर्कता सैक्टर देहरादून की ट्रैप टीम ने कार्यालय कोषागार कोटद्वार से समय करीब करीब14ः40 बजे सरकारी स्वतन्त्र गवाहान के समक्ष शिकायतकर्ती से 10,000 रिश्वत ग्रहण करते हुये रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया। आरोपी के विरूद्व थाना सतर्कता सैक्टर देहरादून पर धारा-7भ्र0नि0अधि0 (संशोधन) 2018 के अन्तर्गत अपराध पंजीकृत कराकर विवेचना की जायेगी।
निदेशक, सतर्कता ने ट्रैप टीम को बधाई देते हुए उत्साह वर्धन हेतु 10,000 नकद पारितोषिक देने की घोषणा की।

Post A Comment: