ऋषिकेश, 2 जुलाई (आज का आदित्य) उत्तराखंड ग्रामीण बैंक राजपुर के प्रबंधक ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मिशन बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के साथ एक बच्चे को स्कूल से भेजे जाने की मुहिम के चलते ऑपरेशन मुक्ति के दौरान 20 बच्चों को गोद लिया है यह जानकारी उत्तराखंड ग्रामीण बैंक राजपुर, के प्रबंधक सुदामा प्रसाद जायसवाल ने देते हुए बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मुहिम से प्रभावित होकर उनके द्वारा ऑपरेशन मुक्ति के चलते इस प्रकार के बच्चों से संपर्क कर 20 बच्चों की जिम्मेदारी उठाने का वादा किया, जिसके क्रम में उन्होंने मंगलवार को 20 बच्चों को स्कूल बैग, पेंसिल, रबड़, शार्पनर वितरित किये, उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य मात्र बच्चों को कॉपी किताब देने तक ही नही है, बल्कि में और मेरी पत्नी इस बात का ध्यान रखेगे की बच्चे रोज स्कूल आये, इनकी व इनके परिवार की हर सम्भव सहयोग करुगा।
Home
Unlabelled
उत्तराखंड ग्रामीण बैंक के प्रबंधक ने प्रधानमंत्री की बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ मुहिम को बढाया


Post A Comment: