देहरादून। डुप्लीकेटसिम का प्रयोग कर 13 लाख की धोखाधड़ी में अभियुक्त गिरफ्तार कर पुलिस ने जेल भेज दिया।
बढ़ते साईबर अपराधों के परिप्रेक्ष्य में साईबर अपराधी आम जनता की गाढ़ी कमाई हड़पने हेतु अपराध के नये- नये तरीके अपनाकर धोखाधड़ी कर रहे हैं ।
इसी प्रकार का मामला विगत दिनों देहरादून स्थित साईबर थाने में प्राप्त हुआ, जिसमें वादी का डुप्लीकेट सिम प्राप्त कर अपराधियों द्वारा वादी के बैंक खाते से धोखाधड़ी कर लगभग 13,00,000/- विभिन्न बैंक खातों में स्थान्तरित करे गये थे, जिसके सम्बन्ध में वादी द्वारा दी गई शिकायत के आधार पर मुकदमा अपराध संख्या 09/2019 U/S 420, 120B IPC & 66C IT Act पंजीकृत किया गया ।
श्रीमती रिधिम अग्रवाल, पुलिस उपमहानिरीक्षक, एस0टी0एफ0 के निर्देशन एवं श्री स्वतन्त्र कुमार अपर पुलिस अधीक्षक एसटीएफ एवं श्री कैलाश पंवार, पुलिस उपाधीक्षक एसटीएफ के निकट पर्यवेक्षण मे उक्त अभियोग की विवेचना निरीक्षक श्री भारत सिंह द्वारा की जा रही थी।
विवेचना के दौरान अभियुक्तों के बैंक खातो के स्टेटमेन्ट एवं अन्य तकनीको के माध्यम से अभियुक्तो की पतारसी सुरागरसी की गई। जिसमे जानकारी मिली की उक्त प्रकार के साईबर अपराध उत्तर प्रदेश, गुजरात, झारखंड व मुम्बई आदि विभिन्न राज्यो से संचालित किये जा रहे है।
प्रकरण में निरीक्षक श्री भारत सिंह के नेतृत्व में एक पुलिस टीम को अभियुक्तो की सुरागरसी, पतारसी एव गिरफ्तारी हेतु उत्तर प्रदेश, दिल्ली भेजी गयी। प्राप्त जानकारी के आधार पर पुलिस टीम द्वारा उक्त अभियोग में संलिप्त अभियुक्त को चिन्हित कर दिनांक 03-07-2019 को अभियुक्त आसिफ जावेद पुत्र मौ0 अजीमुद्दीन, निवासी गरिमा गार्डन पुलिस चौकी तुलसी निकेतन थाना साहिबाबाद उ0प्र0 मूल निवास ग्राम व पोस्ट सत्रुपट्टी थाना घोघरडिया जिला मधुबनी विहार को गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ में यह जानकारी प्राप्त हुयी कि गिरफ्तार अभियुक्त शातिर किस्म के अपराधी है जिनके द्वारा भारतवर्ष में कई व्यक्तियो को इसी प्रकार लालच देकर ठगी का शिकार बनाया है।
गिरफ्तार अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है ।
अपराध विधि- अभियुक्त द्वारा डुप्लीकेट सिम का प्रयोग कर लोगों को तरह-तरह का झांसा देकर मोटी रकम फर्जी बैंक खातों में स्थान्तरित करते है एवं फर्जी आईडी एवं बैंक खातों के जरिये चेक व एटीएम के माध्यम से धनराशि प्राप्त करते है।
अभियुक्त शातिर किस्म का अपराधी है एंव एक संगठित गिरोह का सदस्य है।
गिरफ्तार अभियुक्तः-
आसिफ जावेद पुत्र मौ0 अजीमुद्दीन, निवासी गरिमा गार्डन पुलिस चौकी तुलसी निकेतन थाना साहिबाबाद उ0प्र0 मूल निवासी ग्राम व पोस्ट सत्रुपट्टी थाना घोघरडिया जिला मधुबनी बिहार ।

Post A Comment: