ऋषिकेश,04जुलाई (आज का आदित्य)।  नगर निगम की महापौर अनिता ममगांई ने  कहा कि तीर्थ नगरी ऋषिकेश को पुराने स्वरूप में लाने के लिए खुर्द बुर्द की गई, धर्मशालाओ की जांच कर खुर्द बुर्द करने वालो के विरुद्ध कार्यवाही किये जाने के लिए नगर मुख्य आयुक्त के नेतृत्व मे एक कमेटी गठित की गई है। यह जानकारी नगर निगम की महापौर अनीता ममगाई ने  बृहस्पतिवार को नगर निगम के सभागार में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान देते हुए बताया कि उनके द्वारा जो अपने चुनावी घोषणा पत्र में जनता से वादे किए गए थे ,उस में मुख्यतः नगर के बीचो बीच पड़ने वाले कूड़े को हटाए जाने के  साथ खुुर्दबुर्द की गई ,धर्म शालाओं की जांच कर उनका  व्यवसायीकरण करने वाले लोगों के विरूद्ध कार्रवाई किए जाने की बात भी कही थी। लेकिन इस बीच लोकसभा चुनाव की आचार संहिता के चलते 3 महीने का समय व्यतीत हो गया है ।अब नगर निगम ने नगर की सफाई व पथ प्रकाश व्यवस्था पर पूरा फोकस किया हुआ है ।जिससे मानसून के दौरान किसी प्रकार की नगर वासियों को परेशानियों से ना जूझना पड़े ।इसी के साथ महापौर ने कहा कि अभी नगर निगम बनने के बाद वह पुरानी नगरपालिका के समय से चली आ रही कर्मचारियों की व्यवस्थाओं पर ही कार्य कर रहे हैं । जबकि 20 वार्ड से अब नगर निगम म 40 वार्ड बन गए ,जिससे क्षेत्रफल भी बढ़ गया है ।जिसके कारण उन्हें स्टाफ की कमी के चलते कठिनाइयों से दो चार होना पड़ रहा है ।जिसके निस्तारण हेतु उनके द्वारा शासन से अनुभवी अधिकारियों एवं कर्मचारियों की मांग की गई है ।उन्होंने आशा व्यक्त की है, कि शीघ्रर ही इस कार्य में शासन   उन्हें सहयोग कर कर्मचारियों की पूूर्ति करेगा ।जिससे नगर निगम की सभी बाधाओं को दूर कर आदर्श नगर निगम के रूप में स्थापित किया जा सके। साथ ही उन्होंने कहा कि नगर निगम में कुछ विभागों के  मामले भी सामने आए हैं। जिनकी वह जांच करवा रही हैं ।इसके लिए मुख्य आयुक्त के नेतृत्व में एक टीम भी गठित की गई है। जिसकी रिपोर्ट आने पर अधिकारियों व कर्मचारियों के विरुद्ध कार्रवाई को अमल में लाया जाएगा। साथ ही नगर महापौर अनीता ममगाई ने कहा कि कुछ व्यवसायिक होटलों में लगाए गए टैक्स संबंधी शिकायतें भी काफी है। जिनकी जांच जारी है आने वाले 6 माह के बाद नगर निगम मैं काफी बदलाव दिखाई देंगे । पत्रकार वार्ता में नगर निगम के मुख्य आयुक्त चतर सिंह चौहान, सहायक नगर आयुक्त उत्तम सिंह नेगी ,कर निरीक्षक अंसारी राजेंद्र बहुगुणा ,कविता लोहानी आदि भी उपस्थित थे।

Post A Comment: