ऋषिकेश, 4 जुलाई ( आज का आदित्य) थाना लक्ष्मण झूला अंतर्गत कुनाव चौड मे जीजा साले द्वारा मिलकर एक युवती का बलात्कार किए जाने का मामला सामने आया है ।जिसे लेकर गुज्जर बस्ती के अन्य लोगों के तीव्र रोष उत्पन्न होने के बाद पुलिस ने जीजा साले को बलात्कार किए जाने के आरोप गिरफ्तार कर लिया है ।थाना लक्ष्मण झूला प्रभारी राकेंंद्र कठैक के अनुसार, कुनाव चौड निवासी एक युवती द्वारा बुधवार की देर शाम को युवती द्वारा लिखित तहरीर दी गई थी कि 2 जुलाई की दोपहर 3:00 बजे उनके घर में घुसकर शमशाद जो कि तस्लीम का जीजा है।ने उसका मुंह उस समय जबरन दबा दिया ।जब वह घर में अकेली थी ।जिसके बाद तस्लीम ने उससे जबरदस्ती बलात्कार किया। जिसकी सूचना पर पुलिस ने युवती का एम्स में मेडिकल परीक्षण करवाया ,और संबंधित धाराओं में दुराचार करने वाले दोनों युवकों के विरुद्ध मामला दर्ज कर बुधवार की देर रात में उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

Post A Comment: