ऋषिकेश,0 4 जुलाई (आज का आदित्य)।  देश मे बढ रहे इस्लामिक जिहाद के विरोध में विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने  बृहस्पतिवार की देर शाम घाट  चौराहे पर इस्लामिक  जेहाद का पुतला फूंक कर जिहादियों की गिरफ्तारी की मांग की। विश्व हिंदू परिषद के प्रांतीय सह मंत्री दिलीप मिश्रा तथा बजरंग दल के जिला संयोजक आशीष अग्रवाल के नेतृत्व में फुके गए इस्लामिक जिहाद के पुतले के बाद उपस्थिति को संबोधित करते हुए दिलीप मिश्रा ने कहा कि हाल ही में कुछ दिनों से देशभर में इस्लामिक जिहाद की घटनाएं तेजी के साथ बढ़ रही हैं ।जो कि हिंदू समाज के लिए पीड़ादायक है। उन्होंने कहा कि दिल्ली के लाल कुआं में इस्लामिक जिहादियों द्वारा शिव मंदिर और दुर्गा मंदिर में किए गए हमले के बाद दिल्ली पुलिस के द्वारा हिंदू बहन भाइयों पर किए गए अत्याचार का विश्व हिंदू परिषद घोर विरोध करता है। तथा इस प्रकार की घटनाएं करने वाले जिहादियों की तत्काल गिरफ्तारी किये जाने के साथ  रासुका लगाए जाने की मांग करते हैं। पुतला फूंकने वालों में शिवम गुप्ता प्रांतीय साप्ताहिक मिलन प्रमुख ,बजरंग दल के उत्तराखंड संयोजक आशीष अग्रवाल, जिला संयोजक बजरंग दल महंत कपिल मुनि, नगर संयोजक बजरंग दल विनय ,जिला मंत्री विश्व हिंदू परिषद जबर सिंह, नगर मंत्री विश्व हिंदू परिषद अशोक गुप्ता, विभाग मंत्री राजू शर्मा ,शशि बैरागी, किशनलाल, हर्ष यादव ,,भागीरथ, सोनू यादव, मनोज कुमार, आशुतोष, विजय कुमार ,सौरभ कुमार , सोहन सिंह सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे ।

Post A Comment: