हादसे में तीन हुए घायल
कोटद्वार। राष्ट्रीय राजमार्ग 119 नजिबाबाद- बुआखाल पर गुमखाल के नजदीक कार खाई में गिर गई जिसमें दो लोगो की मौके पर मौत हो गई जबकि तीन लोग घायल हो गये । कार में पाँच लोग सवार थे। सभी पांचो हरियाणा रोहतक के रहने वाले है ।
गुमखाल से सतपुली रोड पर एक किलोमीटर आगे एक कार गहरी खाई में गिर गई। जिसकी सूचना स्थानीय लोगों ने गुमखाल पुलिस को दी। प्रभारी निरीक्षक संपूर्णानंद गैरोला मय फोर्स घटना स्थल पर पहुंचे तथा राहत एवं बचाव कार्य शुरु किया। घायलों को 108 एंबुलेंस तथा प्राइवेट वाहनों से राजकीय संयुक्त चिकित्सालय कोटद्वार भेजा गया राहत एवं बचाव कार्य हेतु थाना सतपुली पुलिस भी मौके पर मौजूद रही। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार एक स्विफ्ट कार संख्या एचआर 12 एएच 3820 सड़क से करीब 700 मीटर गहरी खाई में गिर गई । जिसमें 2 लोगों विजय पुत्र राजेश निवासी ग्राम बेरी जिला झज्जर हरियाणा उम्र करीब 26 वर्ष व मानव निवासी झज्जर, हरियाणा उम्र करीब 25 वर्ष की मौके पर ही मृत्यु हो गई जबकि 3 लोग मोहित निवासी ग्राम मिठावाला जिला भिवानी हरियाणा उम्र 21 वर्ष, शिवानी निवासी पौड़ी उम्र 22 वर्ष व दीप्ति निवासी पौड़ी उम्र 22 वर्ष घायल हो गए। कार में कुल 5 लोग सवार थे।


Post A Comment: