मछुआरे फंसा सुरक्षित निकाला
देहरादून। उत्तरकाशी में गंगा भागीरथी का अचानक बढा जलस्तर से मछुआरे बीच नदी में फंस गया। मनेरी पुलिस व एसडीआरएफ के रेसक्यू अभियान के बाद सुरक्षित निकाल लिया गया। घटना शनिवार सुबह की हैं जब मछुआरे को बचाने के लिए रेस्क्यू टीम फरिश्ता बनकर सामने आया। जिसमें एसडीआरएफ ,क्षेत्रीय के पटवारी, कानूनगौ शामिल हैं। मछुआरे को निकालने के लिये रेस्क्यू टीम ने त्वरित कार्रवाई की।। और नदी में फंसे मछुवारे को सुरक्षित जगह पर पंहुचाया।
घटना शनिवार सुबह की है। उच्च हिमालयी क्षेत्रों में हो रही बारिश के कारण भागीरथी नदी का जलस्तर बढ़ा हुआ है। प्रशासन की चेतावनी के बाद भी लोग नदी किनारे जा रहें है, जो खतरनाक साबित हो सकता है। एसडीएम भटवाड़ी देवेंद्र नेगी ने बताया कि प्रशासन की ओर से चेतावनी दी गई है, मौसम में बदलाव के चलते भागीरथी नदी का जलस्तर घटता बढ़ता रहता है, इसलिए एहतियात बरतना जरूरी है। प्रशासन की ओर से पूर्व में ही चेतावनी दी गई है। खासतौर पर सुबह के समय नदी का जल स्तर बढ़ जाता है। यही वजह रही होगी कि मछुवारा नदी में फंस गया, गनीमत रही कि हमारी रेस्क्यू टीम सूचना के बाद मौके पर पँहुच गई, जिसके बाद युवक को सुरक्षित निकाला जा सका। मछवारा राज परिहार 23 वर्ष पुत्र लाल बहादुर हाल निवासी मनरी मूल निवासी ग्राम मैनतारा थाना मेलकुना जिला सूरखेत अंचल बेरी को सुरक्षित निकाल दिया है।

Post A Comment: