ऋषिकेश 2 जुलाई ट्रेंड नर्सेस एसोसिएशन ऑफ इंडिया के उत्तराखंड चैप्टर के चुनाव दो जुलाई मंगलवार को ऋषिकेश में संपन्न होंगे। एसोसिएशन के उत्तराखंड चैप्टर के सचिव प्रो. सुरेश कुमार शर्मा ने बताया कि उक्त चुनाव पहले 30 जून को हल्द्वानी में होने थे, जिन्हें अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर दिया गया था, उन्होंने बताया कि अब एसोसिएशन की राज्य इकाई के चुनाव मंगलवार को एम्स ऋषिकेश में संपन्न कराए जाएंगे। उधर, एम्स ऋषिकेश के कॉलेज ऑफ नर्सिंग में ट्रेंड नर्सेस एसोसिएशन ऑफ इंडिया (टीएचएआई), दिल्ली शाखा के आयु वर्ग के तहत संस्थान में 2 जुलाई 2019 को 'नियोनेटल स्किन केयर: एविडेंस बेस्ड क्लीनिकल प्रैक्टिस गाइड विषय पर आधारित एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा। कार्यशाला में बतौर मुख्य अतिथि एम्स निदेशक पद्मश्री प्रोफेसर रवि कांत बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे। आयोजन समिति के अध्यक्ष व डीन नर्सिंग डा. सुरेश कुमार शर्मा ने बताया कि कार्यशाला में एसोसिएशन की सहायक महासचिव वत्चला धिनकरन, कॉलेज ऑफ नर्सिंग एसएचआरयू की एसोसिएशन प्रोफेसर राजकुमारी सिल्विया व सहायक प्रोफेसर, कॉलेज ऑफ नर्सिंग एम्स, ऋषिकेश श्रीमती मलार कोडी बतौर वक्ता शामिल हैं। उन्होंने बताया कि कार्यशाला के लिए करीब 100 नर्सिंग अधिकारियों और नर्सिंग फैकल्टी ने पंजीकरण कराया है, जिसमें उत्तराखंड के इंसिडेंट से लेकर हल्द्वानी मेडिकल कॉलेज, स्वामीराम हिमालयन यूनिवर्सिटी, श्रीराम भूमानंद कॉलेज ऑफ नर्सिंग, एम्स ऋषिकेश और उत्तराखंड के स्टेट स्कूल ऑफ नर्सिंग आदि के प्रतिनिधि शामिल हैं।
Home
Unlabelled
ट्रेंड नर्सेस एसोसिएशन ऑफ इंडिया के उत्तराखंड चैप्टर के चुनाव 2 जुलाई को संपन्न होंगे


Post A Comment: