ऋषिकेश, 01 जून ( आज का आदित्य) ऋषिकेश कोतवाली क्षेत्र में पिछले कई दिनों से हो रही चोरियों का पुलिस ने खुलासा किए जाने का दावा करते हुए दो युवकों को चोरी की गई, एल ई डी टीवी व दुकान से चोरी किए गए गेहूं चावल के कट्टो के साथ 27000 की सोमवार को नगदी बरामद की है। कोतवाली प्रभारी रितेश शाह के अनुसार गंगा नगर ऋषिकेश निवासी विजय मोहन उत्सव ओमप्रकाश मोहन ने विगत 24 जून को घाट रोड स्थित उनकी दुकान का शटर तोड़कर नोटों की माला चुरा लिए जाने का शिकायती पत्र दिया था वहीं उसी दिन लक्ष्मण झूला मार्ग पर स्थित सोमनाथ ट्रांसपोर्ट में दुकान का ताला तोड़कर ₹2000 चोरी किए जाने की भी रिपोर्ट लिखवाई गई थी। एक और चोरी की रिपोर्ट बापू राम गली नंबर 3 वीरभद्र ने दिखाते हुए कहा था की वह देहरादून रोड पर निवास करते हैं जिनके यहां 29 जून की रात को अज्ञात चोर घर से कुंडा छोड़कर माइक्रोमैक्स टीवी 40 इंच एक कट्टा चावल 5-6 गेहूं के कट्टे चोरी कर ले गए थे । पुलिस ने नगर में हुई लगातार चोरियों को गंभीरता से लेते जांच प्रारंभ कर टीम गठित की और चोरी के तीन मुकदमों के शत- प्रतिशत अनावरण में, दो 2 लोगों को, चोरी का एल.ई.डी टीवी 42 ईचं व चोरी केसत्ताईस हजार रु नकद, चावल का एक और गेहूं के पाँच कट्टों की बरामदगी करने का दावा किया।जिनके पास एक स्कूूटी UK14-F-1470 , एक एलइडी टीवी , व ₹27000/- नकद भी बरामद जी जाने का दावा किया । पकडे गयेे लोगों के नाम पुलिस ने रचित कठैत उर्फ रानू पुत्र रामसिंह गठित निवासी गली नंबर 2 सुमन विहार बापू ग्राम आईडीपीएल ऋषिकेश,शेखर ध्यानी पुत्र कमल किशोर ध्यानी निवासी गली नंबर 3, बापू ग्राम, ऋषिकेश बताए हैं। पकड़े गए दोनों अभियुक्तों से पूछताछ करने पर जानकारी प्राप्त हुई की दोनों युवक अपनी फिजूलखर्ची की पूर्ति के लिए छोटी मोटी चोरी किया करते हैं।
Home
Unlabelled
ऋषिकेश क्षेत्र में हो रही चोरियों का पुलिस ने किया खुलासा, दो युवकों को चोरी के माल सहित किया गया गिरफ्तार


Post A Comment: