ऋषिकेश/ नई टिहरी (आज का आदित्य) 1 जुलाई 2019 को वन क्षेत्र अधिकारी टिहरी रेंज के माध्यम से प्रभागिया वन अधिकारी टिहरी को पत्र के माध्यम से अवगत कराया गया की पट्टी पालकोट के ग्राम नैल में पिछले कही दिनो से बाघ के आतंक से ग्रामवासी दहशद में थे जिसकी लिखित सूचना पूर्व में आशीष रणाकोटी व ग्राम वासियों के द्वारा उपजिलाधिकारी नरेंद्रनगर के माध्यम से ज़िलाधिकारी टिहरी व वन बिभाग नई टिहरी को ज्ञापन दिया गया था साथ ही रेंजर टिहरी आशीष डिमरी जी को फ़ोन में माध्यम से भी सूचना दी गई थी जिस पर तत्काल कार्यवाही करते हुए रेंजर डिमरी जी ने पट्टी पालकोट के वन बिभाग कर्मचारियों को निर्देशित किया ओर वन बिभाग के द्वारा गाँव मे दिन ओर रात को गस्त सुरु कर दी गई जिस दोरान गाँव में कही बाघ नहीं दिखाया दिया अब गाँव के लोग दहशद से बाहर हैं ओर अपने काम काज में पुनः जुट गए हैं अगर दोबारा गाँव में बाघ दिखाई देता हैं तो वन बिभाग को समयनुसार सूचित किया जाएगा साथ ही नैल गाँव के समस्त ग्रामवासियो ने उक्त कार्यवाही के लिए वन विभाग का धन्यवाद किया
इस मोके पर आशीष रणाकोटी राकेश ग़ैरोल लूँगी राम कृष्णलाल सोहन लाल आदी लोग उपस्थित थे


Post A Comment: