ऋषिकेश ,0 1 जुलाई(आज का आदित्य)। ऋषिकेश मे फेरी लगाकर रोजी रोटी कमाने वाले दुकानदारों ने जन सरोकार मोर्चा के बैनर तले नगर निगम द्वारा तह बाजारी को ठेके पर दे कर वसूली करवाये जाने के विरोध तथा ठेली वालों के लिए केंद्र सरकार द्वारा बनाई गई राष्ट्रीय नीति लागू किये जाने की मांग को लेकर सोमवार को जबरदस्त नगर में प्रदर्शन कर नगर निगम की महापौर को ज्ञापन दिया। जन सरोकार मोर्चे के बैनर तले किए गए, प्रदर्शन के दौरान मोर्चे के संयोजक रामकृपाल गौतम ने बताया कि नगर निगम द्वारा तह बाजारी  को वसूलने के लिए ठेका दिया जा रहा है, जोकि लघु व्यापारी ठेली फेरी लगाने वाले, खोखों  वालों के अधिकारों का हनन है। जिसके कारण उनका उत्पीड़न किया जाएगा, रामकृपाल गौतम ने कहा कि ठेकेदार द्वारा वर्तमान में नगर निगम द्वारा वसूले जा रहे  पहले से  निर्धारित तह बाजारी शुुल्क को भी  बढ़ाकर  5 गुना कर दिया गया  है ।जिसे वसूलने  को लेकर छोटे व्यापारियों के साथ जबरदस्ती मारपीट किए जाने की संभावना  है।जो कि न्याय संगत नहीं है ।उन्होंने दिए गए ज्ञापन में मांग की है, कि ठेके को तत्काल प्रभाव से निरस्त कर नगर निगम एक्ट को लागू किया जाए,  क्योंकि नगर निगम एक्ट में तहबाजारी का प्रावधान नहीं है। उन्होंने मांग की है, कि केंद्र सरकार द्वारा लागू की गई ठेली खोखे वालों के लिए राष्ट्रीय नीति को    ऋषिकेश में लागू किया जाए । ज्ञापन में यह भी कहा गया कि तह बाजारी को ठेके दार के द्वारा वसूले जाने के बाद नगर में अतिक्रमण की बाढ़ सी आ जाएगी ।क्योंकि ठेकेदार अपनी आमदनी में वृद्धि करने के लिए नगर में विभिन्न खाली स्थानों पर ठेलियो की बाढ़ सी लाई  जाएगी ।ज्ञापन में तत्काल उक्त व्यवस्था को निरस्त किए जाने की मांग करते हुए चेतावनी दी गई है। कि यदि ठेकेदारी ठाकुर तत्काल निरस्त किया गया तो , तमाम व्यापारीयो विशाल आंदोलन करने के लिए मजबूर होना पड़ेगा। प्रदर्शन करने वालों में उत्तराखंड जन विकास मंच के अध्यक्ष आशुतोष शर्मा, फुटकर फल एवं सब्जी विक्रेता समिति के अध्यक्ष राजू गुप्ता ,पूर्व पालिका सभासद राहुल शर्मा, लघु व्यापार एसोसिएशन के अध्यक्ष राजू पाल, राम कुमार गुप्ता ,नीटू शर्मा ,अनूप कुमार, गिरीश  राजभर ,मुसाफिर प्रसाद ,सहित काफी संख्या में ठेली, खोखे वाले मौजूद थे ।

Post A Comment: