ऋषिकेश, 12 जुलाई (आज का आदित्य)।टीएचडीसी ने अपना 32वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया ।जिसमें देश के विभिन्न राज्यों से आए कलाकारों ने अपनी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी ।जिसका शुभारंभ टीएचडीसी के प्रबंध निदेशक विजय गोयल व डीवी सिंह दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर विजय गोयल ने उपस्थिति को संबोधित करते हुए कहा कि टीएचडीसी ने ऊर्जा के क्षेत्र में जो उत्कर्ष कार्य किया है ।उसे देश ही नहीं दुनिया में सराहा गया है।इन ऊंचाइयों को छू लेने के लिए टीएचडीसी के तमाम कर्मचारियों व अधिकारियों की कड़ी मेहनत है। जो कि लगातार कर्मचारियों व अधिकारियों की लगन के साथ ऊर्जा के क्षेत्र में ऊंचाइयों को छू रहे हैं । इस अवसर पर पंजाब ,हरियाणा, राजस्थान ,उत्तर प्रदेश व गढ़वाल व कुमाऊं की सुंदर नृत्य व गीतों की प्रस्तुति आ गई दी गई ।साथ ही इस अवसर पर उत्तराखंड के विभिन्न विद्यालयों में उत्कर्ष नंबर प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को भी नगद राशि देकर जहां सम्मानित किया गया ।वहीं ईमानदार व कर्तव्य निष्ठा से कार्य करने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों को भी सम्मानित किया गया। इस अवसर पर डी,वी सिंह, एच.एल अरोड़ा,आर के विश्नोई वीपी गुप्ता, विजय खरोला, एके दुबे, गौरव कुमार ,जी एल भारती ,जाकिर हुसैन, अनामिका बुडा कोटी डॉक्टर ए .एन त्रिपाठी सहित अधिकारी व कर्मचारी अपने परिवार के साथ उपस्थित थे ।


Post A Comment: