ऋषिकेश। एण्टी ड्रग टास्क फोर्स - एसटीएफ ने रायवाला में एक मेडिकल स्टोर पर छापा मारकर कुल 1056 अवैध नशीली गोलियों व 300 मि0ली0 अवैध नशीली दवाई बरामद की।
अपर पुलिस अधीक्षक एसटीएफ उत्तराखण्ड के निर्देशानुसार एस0टी0एफ0 की एण्टी ड्रग टास्क फोर्स के द्वारा नशे की अवैध तस्करी के विरू़द्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत शुक्रवार को मादक पदार्थ एवं नशीली दवाईयों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुये थाना रायवाला क्षेत्रान्तर्गत दिव्या मेडिकल स्टोर हरिपुर कलां रायवाला देहरादून के मेडिकल स्टोर से ड्रग्स इन्स्पेक्टर के साथ मिलकर संयुक्त कार्यवाही करते हुये 1056 अवैध नशीली गोलियाॅ एवं 100 मि0ली0 की 03 बोतल अवैध नशीली दवाई बरामद की गई। कार्यवाही के दौरान मेडिकल स्टोर संचालक सतीश कुमार पुत्र किशन कुमार से फर्म का लाईसेन्स व दवाई बेचने का लाईसेन्स मांगा गया तो उसके द्वारा बताया गया कि फर्म श्री विकास कुमार जोशी के नाम से रजिस्टर्ड है तथा उसके पास दवाई बेचने का लाईसेन्स नहीं है। अतः स्टोर मालिक व संचालक के विरूद्ध औषधि एवं सौन्दर्य प्रसाधन अधिनियम 1940 व नियमावली 1945 के अनुसार कानूनी कार्यवाही की गई।
मेडिकल स्टोर संचालक सतीश कुमार के विरूद्ध ए0डी0टी0एफ0-एस0टी0एफ0 को सूचना मिली थी कि यह व्यक्ति मेडिकल स्टोर की आड़ में युवाओं को नशीली गोलियाॅ/इन्जेक्शन आदि सप्लाई करता है। जिसकी जाॅच करने पर तथ्य सही पाये गये। ए0डी0टी0एफ0-एस0टी0एफ0 द्वारा दिनांक 12.06.2019 को एक अभियुक्त राजेश शर्मा पुत्र श्री आनन्द शर्मा को नशीले इन्जेक्शन के साथ थाना कैन्ट क्षेत्रान्तर्गत गिरफ्तार किया गया था, जिसके द्वारा बताया गया था कि वह नशीले इन्जेक्शन हरिपुर कलां स्थित दिव्या मेडिकल स्टोर से सतीश कुमार से लाया है तथा थाना नेहरू काॅलोनी क्षेत्रान्तर्गत में दिनांक 07.06.2019 को पकड़े गये अभियुक्त अनिल कुमार बिजल्वाण द्वारा भी सतीश कुमार का नाम लिया गया था कि वह सतीश कुमार से नशीले इन्जेक्शन लाया था।

Post A Comment: