ऋषिकेश ,10 जुलाई(आज का आदित्य)। उत्तराखंड के नगर निगम ऋषिकेश वार्ड नंबर 3 के उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी प्रियंका यादव ने अपनी प्रतिद्वंदी कांग्रेस प्रत्याशी को सीधे मुकाबले में 356 मतों से पराजित कर छोटे चुनाव का राज्य में राजनीतिक दृष्टि से बड़ा संदेश दिया है । उल्लेखनीय है कि भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी ने यह सीट कांग्रेस की पार्षद से भाजपा की झोली में डाली है। निवार्चन अधिकारी कैलखुरा ने बताया कि उपचुनाव में 15 35 मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया था ।जिसमें 567 मत कांग्रेस प्रत्याशी श्यामा को मिले, तथा 8 लोगों ने नोटा का प्रयोग किया था ।उल्लेखनीय है कि इस सीट पर नगर निगम के चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी रीना गुप्ता ने भाजपा के टिकट पर लड़ी प्रियंका यादव को ही लगभग 150 मतों से पराजित कर विजय हासिल की थी, लेकिन निर्वाचन आयोग को जाति संबंधी दिये गये, गलत दस्तावेजों के कारण इस सीट पर प्रत्याशी को अपनी पार्षदी गवानी पड़ी थी। इसी के चलते यह चुनाव पुनः करवाया गया है ।इस सीट पर नगर महापौर व कांग्रेस के धुरंधर नेताओं की प्रतिष्ठा जुड़ी थी। क्योंकि यह सीट नगर निगम के मुख्य चुनाव में कांग्रेस की झोली में गई थी ।लेकिन नगर निगम में महापौर सहित भारतीय जनता पार्टी के 24 पार्षद जीतने के बाद निगम में भाजपा का बहुमत था ।जिसके चलते कांग्रेस को एक सीट का नुकसान उठना पड गया है । हांलाकि राजनीतिक दृष्टि से यह छोटा चुनाव था ,लेकिन राज्य में एक बड़ा संदेश दे गया ।
Home
Unlabelled
नगर निगम के वार्ड उप चुनाव में भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी ने कांग्रेस प्रत्याशी को 356 मतों से किया पराजित


Post A Comment: