ऋषिकेश ,10जुलाई  (आज का आदित्य)। ऋषिकेश सहित आसपास के क्षेत्रों में सुबह 5:00 बजे से बुधवार को हो रही मूसलाधार वर्षा के कारण पूरा क्षेत्र  जलमग्न हो गया है । जिससे सुबह के समय स्कूल जाने वाले छात्र-छात्राओं तथा नौकरी पेसे वालों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा ।वही मलिन बस्ती चंद्रभागा ,शांति नगर में जलभराव होने के कारण लोगों के घरों में पानी घुस गया ।जिससे लोगों का सामान भी खराब हो गया ।जलभराव की स्थिति को देखते हुए आपदा प्रबंधन की टीम सक्रिय हो गई है। उपजिलाधिकारी प्रेम लाल के नेतृत्व मैं पहुंची टीम ने वर्षा के कारण हुए नुकसान का मौके पर पहुंचकर मोका मुआवना किया ।उन्होंने बताया कि नुकसान का परीक्षण किया जा रहा है। वही शांति नगर, सर्वहारा नगर में पानी की निकासी को लेकर कवायद में जुट गई है ।ऋषिकेश शहर में जीवणी माई रोड, तिलक रोड, मेन बाजार, हरिद्वार रोड पर नालियों से निकले पानी ने लोगों का रास्ता रोक दिया ,घुटनों से ऊपर आए पानी के कारण यातायात  ऋषिकेश ,हरिद्वार, बायपास मार्ग से निकाला गया है। चंद्रभागा में आये पानी के कारण तीन झोपडियां बह गई है।  इसमें कोई भारी नुकसान का न होना  बताया गया है। झोपड़ियों में रहने वाले मलकू यादव, किशन बहादुर  तथा रेशमा देवी बताई गई है जोकि बिहारी मजदूरी का कार्य करते हैं।

Post A Comment: