ऋषिकेश, 10 जुलाई( आज का आदित्य)।हरेला  पर्व के अवसर पर वन प्रभाग, ऋषिकेश रेंज के तत्वाधान में प्रगति विहार स्थित रेंज ऑफिस केंपस मे बुधवार को उत्तराखंड की राज्यपाल व विधानसभा अध्यक्ष  ने वृक्षारोपण  पर्यावरण बचाने का संदेश दिया ।वृक्षारोपण कार्यक्रम के
 अवसर पर  राज्यपाल के ऋषिकेश पहुंचने पर  उनका स्वागत वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ फूल मालाओं से किया गया। इस दौरान राज्यपाल बेबी मोर्य ने विधानसभा अध्यक्ष के सुपुत्र पीयूष अग्रवाल को जन्मदिन की बधाई एवं शुभकामनाएं दी एवं उनके उज्जवल भविष्य के लिए कामना की।कार्यक्रम के अवसर पर राज्यपाल बेबी रानी मौर्य एवं विधानसभा अध्यक्ष ने पौधारोपण भी किया।इस दौरान उत्तराखंड की राज्यपाल  बेबी रानी मौर्य  ने सभी से अपील की कि फलदार वृक्ष लगाएं एवं हरियाली के साथ सुख समृद्धि पाएँ ।उन्होंने कहा कि पौधे लगाने के बाद अनुरक्षण करना अत्यावश्यक है तभी जाकर हमारा मिशन क़ामयाब हो पाएगा।
इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष के सुपुत्र पीयूष अग्रवाल के जन्मोत्सव को आज इस वृक्षारोपण कार्यक्रम के दौरान मनाया गया है इस मौक़े पर सभी  प्रतिनिधियों एवं ग्रामवासियों ने पीयूष अग्रवाल को बधाई एवं शुभकामनाएं भी दी। अग्रवाल ने कहा कि पुत्र के जन्मोत्सव पर हमेशा वृक्षारोपण करते हैं ।उन्होंने सभी उपस्थति लोगों को भी परिवार में आने वाले विशेष मौकों पर वृक्षारोपण करने की सलाह दी।
विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि यदि भविष्य को सुनिश्चत रखना है तो पेड़ लगाना होगा नही तो भविष्य में आक्सीजन का सिलीण्डर साथ लेकर चलना होगा। उन्होंने मॉ गंगा को जीवनदायी बताया तथा उनको स्वच्छ रखने में सभी को आगे आने की अपील की।   अग्रवाल ने इस अवसर पर क्षेत्रवासियों से अपील की कि वृक्षारोपण को अपने व्यवहार में लाएँ एवं प्रकृति का जो सुख भोग रहे हैं इसके प्रति हमारी ज़िम्मेदारी बनती है कि आने वाला भविष्य भी खुली हवा में साँस ले सके।
इस अवसर पर वन विभाग के एसडीओ बी बी मरतौलिया,रेंजर आर एस नेगी,  एम आर गौड देवेंद्र दत्त सकलानी, नारायणदास कुंदलानी, रमाकांत गुप्ता,  भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष कुसुम कंडवाल, कविता शाह, ,रविंद्र राणा, देवेंद्र नेगी, रजनीश शर्मा, चेतन शर्मा विपिन पंथ, वीरेंद्र रमोला, राजू शर्मा, शिव कुमार गौतम, सुमित पवार,
राजेश जुगलान, विजेंद्र मोघा, भूपेंद्र राणा, सुमित सेठी, इंदर सिंह, संजीव पाल, हर पाल राणा, रविंद्र रमोला, प्रशांत चमोली, सुंदरी कंडवाल, रीना शर्मा, उषा जोशी, अनीता तिवारी, रोमा सहगल, कमला नेगी, पद्मा नैथानी, सुलोचना रावत, सुशीला बिष्ट, स्नेह लता शर्मा, आरती गौड, संदीप शास्त्री, नरेंद्र रावत, विनोद चौहान, अनीता प्रधान सहित अन्य लोग भी उपस्थित थे।

Post A Comment: