ऋषिकेश 31 जुलाई भरत मंदिर के मंहत व चेला चेतराम के बीच चल रहे विवाद के मालिकाना हक को लेकर 29जुलाई को जिला जज द्वारा सुनाए गए फैसले के बाद बनखंडी वासियों में मची  अफरा तफरी के बाद भरत मंदिर ने मामले को शांत करने के लिए बनखंडी वासियों को राहत देते हुए उनसे वार्ता कर ₹500 वर्ग गज व 10रुपये सालाना लगा लिए जाने का ऐलान किया है यह ऐलान बुधवार की देर रात आयोजित भरत मंदिर में पत्रकार वार्ता के दौरान भरत मंदिर की  और से हर्षवर्धन शर्मा विधानसभा अध्यक्ष प्रेम चंद्र अग्रवाल पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष दीप शर्मा ऋषिकेश बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेंद्र सजवान कांग्रेस नेता जयेन्द्र रमोला अधिवक्ता मुकेश शर्मा तथा राकेश सिंह की मौजूदगी में करते हुए कहा कि उनका मकसद किसी को बेघर किया जाना नहीं था लेकिन न्यायधीश द्वारा जो फैसला सुनाया गया है उसे हम जनहित में वापस ले रहे हैं लेकिन भरत मंदिर की संपत्ति होने के कारण हम वहां वर्षों से रह रहे लोगों से आपसी फैसले  के चलते ₹500 प्रति गज तथा ₹10 सालाना नजर आने के रूप में भरत मंदिर द्वारा लिया जाएगा यह कार्रवाई बनखंडी वासियों को 2 महीने के अंदर पूरी करनी होगी यदि इसके बाद कोई व्यक्ति इस समझौते के तहत आएगा तो उसकी दर बाद में तय की जाएगी उन्होंने यह भी कहा कि यह शर्त  सभी पर लागू होगी इसमें पुराने पट्टे धारक भी मान्य हुए लेकिन उन्हें अपने पट्टे दिखाने होंगे भरत मंदिर की ओर से उठाए गए इस कदम के बाद बनखंडी वासियों में काफी राहत देखी जा रही है हर्षवर्धन ने यह भी बताया कि वह कल इस फैसले को वापस ले जाने के लिए सक्षम न्यायालय में अपील कर रहे हैं।

Post A Comment: