ऋषिकेश 30 जुलाई  राष्ट्रीय फेरी नीति के समर्थन में तथा तहबाजारी  को ठेके पर दिए जाने के विरोध स्वरूप उत्तराखंड जन विकास मंच फुटकर फल एवं सब्जी विक्रेता समिति लघु व्यापार एसोसिएशन गरीब बेघर संघर्ष समिति के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने नौवें दिन भी अपना धरना जारी रखा आज  8:00 बजे प्रातः नगर निगम ऋषिकेश के द्वारा अवैधानिक रूप से तहबाजारी को ठेके पर दिए जाने तथा जनहित के प्रतिकूल के  निगम के निर्णयों को लेकर त्रिवेणी घाट ऋषिकेश में बुद्धि शुद्धि यज्ञ का आयोजन किया गया इस यज्ञ में सभी ने प्रार्थना की कि निगम ऋषिकेश अपनी हठधर्मिता को त्याग कर जनहित  की परिपूर्ति हेतु सही और सकारात्मक  निर्णय ले धरने को समर्थन देने वालों में उत्तराखंड जन विकास मंच के अध्यक्ष आशुतोष शर्मा जन सरोकार मोर्चा के रामकृपाल गौतम पूर्व पालिका अध्यक्ष श्री दीप शर्मा गरीब बेघर संघर्ष समिति के अध्यक्ष श्री विजयपाल रावत जी पूर्व सभासद हरीश आनंद जी पूर्व सभासद श्री राहुल शर्मा जी पूर्व सभासद  रजनीश सेठी जी अमित कुमार भारद्वाज प्रवीण सिंह राजेंद्र राहुल शर्मा हेमंत कुमार राजेश गुप्ता सुभाष चंद्र राकेश गुप्ता अनूपगढ़ ऋषि राम हरि सानंद अनुराग रावत आशीष कुकरेती राजू गुप्ता सुधीर मोदी गोवारी साहनी गणेश गुप्ता मुसाफिर प्रसाद राजनाथ गुप्ता महेश कुमार सुरेश साहनी सुभाष चंद्र बैरागी संदीप नौटियाल अजय रावत कीमत गुप्ता ओम प्रकाश साहनी आदि उपस्थित

Post A Comment: