जून से पहले गंगा की जलधारा को लाया जाएगा घाट तक
चंद्रभागा नदी पर बनेगा नया पुल
ऋषिकेश 15 जुलाई( AKA) ।हरिद्वार कुंभ मेला अधिकारी दीपक रावत ने अधिकारियों के साथ हरिद्वार में आयोजित होने वाले कुंभ से पहले त्रिवेणी घाट पर गंगा की जलधारा को घाट तक लाए जाने के साथ ,ऋषिकेश की चंद्रभागा नदी पर पांच करोड रुपए की लागत से जून से पहले चंद्रभागा पर पुल,व चंद्र भागा के दोनों ओर 22 करोड़ रुपए की लागत से तट बंधो के होने वाले निर्माण को लेकर अधिकारियों के साथ स्थलीय मौका मुआयना किया। सोमवार को मेला अधिकारी दीपक रावत संबंधित अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचे। जिन्होंने चंद्रभागा पुल तथा संयुक्त रोटेशन बस अड्डे पर सड़क के निर्माण के साथ त्रिवेणी घाट पर गंगा की जलधारा को घाट तक लाए जाने व चंद्रभागा नदी पर बनने वाले पुल का भी स्थलीय मौका मुआयना किया । मेला अधिकारी दीपक रावत ने कहा कि ऋषिकेश क्षेत्र में कुम्भ से पहले 50 करोड़ से अधिक के निर्माण कार्य किए जाने हैं जिसके अंतर्गत लक्ष्मी नारायण निर्मला लक्ष्मण घाट गौरी शंकर पुल का निर्माण भी होना है उन्होंने बताया कि यह सभी कार्य जून माह से पहले पूरे करवाने है। इसी के साथ उन्होंने त्रिवेणी घाट से शीशम झाड़ी के बीच में बनने वाले पुल के निर्माण को लेकर अधिकारियों से चर्चा करते हुए तत्काल जून से पहले कार्यों को पूरा किए जाने के निर्देश दिए ।मेला अधिकारी के साथ उप जिलाधिकारी ऋषिकेश प्रेमलाल के साथ सिंचाई विभाग के एससी राकेश तिवारी , सुबोध नैथानी , कृपाल सिंह व दून कैनाल के अधिकारी भी मौजूद थे ।

Post A Comment: