( खबर सबसे तेज सबसे पहले       आज का आदित्य पोर्टल पर)

ऋषिकेश  ,19 जुलाई ( आज का आदित्य)योनि के कैंसर से पीड़ित एक 78 वर्षीय महिला की निर्मल आश्रम अस्पताल के चिकित्सकों ने शुक्रवार  को सफलतापूर्वक सर्जरी कर उसकी जान बचाने मे सफलता हासिल की है । अस्पताल के चिकित्सा निदेशक डॉ अजय शर्मा ने बताया कि एक 78 वर्षीय महिला जनपद टिहरी गढ़वाल के फल सारी गजा निवासी पिछले 2 वर्षों से कैंसर से पीड़ित थी। जिसका जनरल सर्जन डॉ कौशल तथा स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ प्रियंका गोयल ने 2 घंटे तक बेहद कठिन सर्जरी कर ऑपरेशन को अंजाम दिया । उन्होने बताया कि  आप्रेशन के क्षेत्र में टेक्नोलॉजी से आई नयी क्रांति ने मरीजों के जीवन मे आ रही नई बीमारियों के ऑपरेशन किए जाने को आसान बनाने का काम किया है। इस प्रकार की यह सर्जरी पहली सर्जरी मानी जा रही है। जो कि मोडिफाइड रेडिकल  वल्वेक्टमी विद यूनी लेटृल इंगवायनो फीमोरल  लिम्फ एटीनैक्टमी द्वारा ऑपरेशन को सफलतापूर्वक किया गया । ऑपरेशन के दौरान  मरीज को एक यूनिट खून भी चढ़ाया गया । मरीज मे आए सुधार को देखकर परिजन काफी खुश नजर आये । अजय शर्मा ने बताया कि अभी तक लिंग के हिसाब से कैंसर की बात करें, तो महिलाओं में ब्रेस्ट कैंसर, बच्चेदानी के मुंह का कैंसर ,और अंडे दानी के कैंसर के मामले अक्सर सामने आते रहे, जबकि पुरुषों में प्रोस्टेट और फेफडों के कैंसर के मामले सामने आते है कैंसर का इलाज पिछले कई वर्षों से विभिन्न तकनीकी के आधार पर किया जा रहा है। जिसमें डायग्नोसिस सर्जरी शामिल है। इन सभी क्षेत्रों में नई टेक्नोलॉजी के प्रवेश ने भयंकर बीमारी से लड़ने के लिए कारगर हथियार के रूप में अपनाया है ।


Post A Comment: