ऋषिकेश। ऋषिकेश में हथियारों के बल पर चेन स्नेचिंग करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए ऋषिकेश पुलिस ने चेन स्नेचरों को दबोच लिया है। पुलिस ने चेन स्नेचरों को दिल्ली से गिरफ्तार किया है। इन चेन स्नेचरों ने थाना नेहरू कालोनी, रायपुर देहरादून सहित कई थाना क्षेत्रों में हथियार के बल पर चेन स्नेचिंग की घटना को अंजाम दिया है। सभी घटनाओं का खुलासा एसएसपी देहरादून ऑफिस में 11.30 बजे होने वाली पत्रकार वार्ता में करेंगी। आरोपी देहरादून के कई होटलों में रह चुके हैं। जिसके आधार पर सीसीटीवी फुटेज पर पुलिस ने घटना का खुलासा किया है।

Post A Comment: