संत समिति ने कुंभ के दौरान एक पर्व पर -ऋषिकेश में शाही स्नान करवाए जाने का प्रस्ताव पास किया
ऋषिकेश ,21 जुलाई (आज का आदित्य)।अखिल भारतीय संत समिति ऋषिकेश की बैठक मे हरिद्वार मे आयोजित होने वाले महाकुंभ के चलते एक किसी भी पर्व पर एक स्नान ऋषिकेश के त्रिवेणी घाट पर करवाये जाने के लिए प्रस्ताव पारित किए जाने के साथ ऋषिकेश अखिल भारतीय संत समिति के हुए चुनाव में अध्यक्ष कृष्णाचार्य व महामंत्री प्रदीप दास को सर्व सम्मति से चुना गया । रविवार को मायाकुण्ड स्थित कृष्णकुंज आश्रम मे उत्तराखंड पीठाधीश्वर स्वामी कृष्णाचार्य की अध्यक्षता व मंहत प्रदीप दास के संचालन मे आयोजित मे बैठक मे हरिद्वार मे आयोजित होने वाले कुम्भ स्नान की श्रंखला मे एक स्नान पर्व पर ऋषिकेश मे भी शाही स्नान करवाये जाने का प्रस्ताव पारित किये जाने के साथ ऋषिकेश मे अखिलभारतीय संत समिति की कार्यकारिणी के पुर्नगठन के चलते समिति के अध्यक्ष पद पर स्वामी कृष्णाचार्य ,उपाध्यक्ष पद पर स्वामी गणेश दास , महामंत्री मंहत प्रदीप दास , व संयुक्त मंत्री पद पर स्वामी अखंडानंद को सर्व सम्मति से चुने जाने के साथ ही कार्यकारिणी के विस्तार किये जाने का अधिकार चुने गये अध्यक्ष कृष्णाचार्य को दिया गया । नई ऋषिकेश के कार्यकारिणी को उत्तराखंड के अध्यक्ष ईश्वर दास ने मान्यता दिए जाने के साथी अखिल भारतीय संत समिति को दी गई जानकारी के बाद स्वीकृति भी प्रदान की गई ।बैठक मे ईश्वर दास, महंत ब्रहमस्वरूप ब्रहमचारी , मंहत भूपेन्द्र गिरी, महंत गोपाल गिरी, महंत दया राम दास ,मंहत सरवेद्रं सिंह, स्वामी धर्मानंद, स्वामी अखंडानंद, स्वामी कृष्णा नंद, मंहत कपिल मुनी, सुरेश दास, राजेंद्र दास, सहित काफी संख्या मे संत उपस्थित थे।

Post A Comment: