ऋषिकेश ,27जुलाई (आज का आदित्य)। शनिवार को  नीलकंठ कावड़ियों की भारी भीड़  के चलते लक्ष्मण झूला पुल के बाद अब राम झूला पुल की भी सपोर्टिंग  तार टूट जाने से  राम झूला पुल पर भी खतरे के बादल मंडरा गये है । जिससे प्रशासन के हाथ पांव फूल गए उल्लेखनीय की 24 जुलाई को पंचक समाप्त होने के बाद नीलकंठ जल चढ़ाने वाले कांवरियों की जनसंख्या में भारी इजाफा हुआ है जिसके चलते शनिवार को भारी संख्या में कांवरियों के केस पहुंचने के बाद राम झूला से नीलकंठ जाते हैं कावड़ियों के वजन के कारण राम झूला पर लगी सपोर्ट इन तारे कई जगह से टूट गई जिसके कारण प्रशासन के हाथ पांव फूल गए और उन्होंने सपोर्ट तारों को ठीक करने का प्रयास किया। पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा  राम झूला पुल को मरम्मत करने हेतु  पहले ही शासन प्रशासन को भेज दी गई थी रिपोर्ट  बावजूद इसके नहीं हुआ कोई भी मरम्मत का कार्य । मरम्मत न होने के कारण  अधिक वजन पडने से  कई तारे   शनिवार की शाम 6:30 बजे के लगभग क्षतिग्रस्त  हो गई। जिसके बाद पुलिस ने  भीड़ को नियंत्रित करने के लिए  मोर्चा संभाल लिया । भीड़ को नियंत्रण करने के लिए राम झूला पुल के दोनों तरफ लगाए गई पुलिस बल सक्रिय हो गई है कांवड़ियों को धीरे धीरे कर पुल से  पार करवाया जा रहा है। वही लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता मोहम्मद आरिफ खान का क्या गाय के स्कूल में 440 सपोर्टिंग वायर लगी है। जो की भीड़ के दबाव के चलते ढीली होकर गिर जाती है जिसे जल्द ठीक किया जा रहा है।

Post A Comment: