ऋषिकेश 27 जुलाई । विधानसभा अध्यक्ष के  वैराज स्थित अपने कैंप_कार्यालय में यूजेवीएनएल एवं पर्यटन विभा
बैठक के दौरान यूजेवीएन एवं पर्यटन विभाग के अधिकारियों से वीरभद्र बैराज में जल क्रीड़ा को प्रारंभ किए जाने के संबंध में काफी लंबी बैठक की।
इस दौरान यूजेवीएन के अधिशासी_अभियंता  राजकुमार को शीघ्र ही वीरभद्र बैराज में वाटर स्पोर्ट्स शुरू कराने के लिए पर्यटन विभाग को दी जाने वाली एनओसी के संबंध में प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए। इसी दौरान अधिशासी अभियंता ने अवगत कराया कि सुरक्षा की दृष्टि से वैराज में एफलक्स बंड़ से ऊपर की ओर 2 किलोमीटर लंबाई के परीक्षेत्र में वाटर स्पोर्ट्स शुरू किया जा सकता है।
इस दौरान पर्यटन विभाग के एडवेंचर टूरिज्म अधिकारी यशपाल चौहान ने जल क्रीड़ा के लिए तकनीकी जानकारियों से अवगत कराया।
वीरभद्र बैराज में 40 एचपी की छोटी पावर बोट, वाटर स्कूटर, बनाना बोट राइडिंग, सर्फिंग, स्टील वाटर क्यकिंग सहित कई अन्य वॉटर स्पोर्ट्स  शुरू किए जा सकते हैं।
पर्यटन विकास निगम के अधिकारियों को वीरभद्र बैराज में वॉटर स्पोर्ट्स शुरू करने के संबंध में प्रस्ताव बनाकर प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए।

अधिकारियों के संग वीरभद्र बैराज का मौके पर भी मुआयना किया जिस पर जल क्रीड़ा प्रारंभ होने से गंगा में किसी भी प्रकार का प्रदूषण ना हो एवं गंगा की स्वच्छता का विशेष ख़्याल रखना होगा।
अधिकारियों से जानकारी ली है की वीरभद्र बैराज में जल क्रीड़ा का क्रियाकलाप प्रारंभ करने में कोई समस्या न हो।  वीरभद्र बैराज में जल्द ही वॉटर स्पोर्ट्स शुरू किया जायेगा जिससे की पर्यटन गतिविधियां बढ़ेगी और स्थानीय युवाओं को रोजगार भी मिलेगा।
 जल क्रीड़ा के शौकीन लोग वैराज में रोमांच के सफर का आनंद उठा सकते हैं।

Post A Comment: