ऋषिकेश  25 जुलाई । नगर निगम ऋषिकेश क्षेत्र के अंतर्गत राष्ट्रीय फेरी नीति लागू करवाने को लेकर तथा नियम विरुद्ध  तहबाजारी ठेके पर दिए जाने के विरोध स्वरूप धरने का आज चौथा दिन आंदोलन लगातार जारी है  उत्तराखंड जन विकास मंच के अध्यक्ष आशुतोष शर्मा ने बताया कि नगर निगम अधिनियम में राष्ट्रीय फेरी नीति निगम के स्तर पर लागू होनी चाहिए उन्होंने तहबाजारी को अवैधानिक रूप से निगम द्वारा थोपा हुआ बताया आंदोलन को कई संस्थाओं द्वारा समर्थन दिया जा रहा है इस बढ़ते जन दबाव के कारण नगर निगम प्रशासन बौखलाहट में आंदोलन को दबाने के लिए लघु व्यापारियों हथेली रेडी वालों पर अपना अनुचित बल प्रयोग कर रहा है जिसके चरम परिणति आज धरना स्थल पर निगम की कार्रवाई के माध्यम से देखी गई निगम कार्मिकों के द्वारा धरना स्थल पर जबरदस्ती कूड़ा दान रखवा दिया गया  उनका उद्देश्य आंदोलनकारियों से जबरदस्ती विवाद करने का था परंतु आंदोलनकारियों ने इस  कृत्य पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी तभी वहां पहुंचे मीडिया व पुलिसकर्मियों ने उन कार्मिकों को धरना स्थल से हटाया पूर्व पालिकाध्यक्ष दीप शर्मा ने कहा की धरना स्थल पर कूड़ेदान का रखना निगम  प्रशासन की बीमार मानसिक स्थिति को दर्शाता है इससे यह भी पता चलता है कि आंदोलनकारी अपनी जीत के बहुत नजदीक हैं आंदोलन को दबाने को लेकर नगर निगम इस स्तर तक आ चुका है कि वह स्वच्छ भारत अभियान पर भी कुठाराघात करने से परहेज नहीं कर रहा है जन सरोकार मोर्चा के संयोजक रामकृपाल गौतम ने कहा की नगर निगम ऋषिकेश को अपने क्षेत्र की जनता के कल्याण के लिए विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन पर बल देना था परंतु वह उसी जनता के हितों पर कुठाराघात कर रही है जिसके लिए यह संस्था अस्तित्व में आई थी धरने को समर्थन देने वालों में राजू गुप्ता, नितिन गुप्ता, संजय राजकुमार, अमर सुभाष, गुप्ता, शिव जी तिवारी, अनिल कुमार, दिनेश कुमार गुप्ता, गजेंद्र पाल, नीरज राजू गणेश मोहन कुमार मुसाफिर, संजीव कुमार, रमेश कुमार, सोनू गुप्ता, राहुल पाल , विक्रम सिंह वरिष्ठ पत्रकार,  रोहित गुप्ता, छोटेलाल, ऋषि जयसवाल, अजय साहनी, जीत बंधु, सुनील, अनिल गुप्ता, हरीश आनंद, हेमंत कुमार, अमित कुमार भारद्वाज, यशपाल सिंह पवार, कीमत गुप्ता, हरीश आदि उपस्थित थे।

Post A Comment: