ऋषिकेश,22जुलाई (आज का आदित्य) ।जन सरोकार मोर्चा ऋषिकेश द्वारा नगर निगम ऋषिकेश क्षेत्रान्तर्गत नगर निगम प्रशासन द्वारा तहबजारी ठेका दिए जाने के विरोध में  दूसरे    दिन मंगलवार को  भी  धरना दिया।  वही सब्जी विक्रेताओं ने  भी अपनी दुकानें बंद रखी। जिससे उपभोक्ताओं को काफी परेशानियों का सामना करना  पड़ा ।   जन सरोकार मोर्चे के संयोजक राम कृपाल गौतम  के नेतृत्व में  तह बाजारी ठेका निरस्त किए जाने की मांग को लेकर मंगलवार को भी नगर निगम के बाहर अनिश्चितकालीन धरना प्रारंभ कर दिया ,जहां पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष दीप शर्मा नेे उपस्थिति को संबोधित करते हुए कहा कि ठेकेदार द्वारा जोर जबरदस्ती कर छोटे व्यापारियों से अवैध धनराशि अवैध रूप में वसूल की जा रही है ,उन्होंने कहा कि  उनकी संस्था द्बारा धरना प्रारंभ किए जाने से पहले चेतावनी दी गई थी, कि यदि नगर निगम प्रशासन द्वारा दिनांक 21 जुलाई तक तहबजारी ठेका निरस्त नहीं किया जाता है तो सभी लघु व्यापारियों द्वारा आज से अपना ब्यापार बंद कर नगर निगम ऋषिकेश के प्रांगण में अनिश्चितकालीन धरना दिया। जन सरोकार  मोर्चा के संयोजक  रामकृपाल कौशल  पूर्व नगर पालिका सभासद राहुल शर्मा  के नेतृत्व में राजीव गुप्ता अध्यक्ष फुटकर फल एवं सब्जी विक्रेता समिति, आशुतोष शर्मा ,राहुल शर्मा पूर्व सभासद नगरपालिका ऋषिकेश, राहुल पाल अध्यक्ष लघु व्यापार एसोसिएशन के सदस्यों की संख्या में नगर निगम का धरना दिया ।वहीं दूसरे दिन भी सब्जी विक्रेताओं की हड़ताल के कारण नगर वासियों को सब्जियों को खरीदने के लिए बड़ी परेशानियों से जूझना पड़ा।

Post A Comment: