ऋषिकेश। ऋषिकेश स्थित होटल गगां होम स्टे के रिसेप्शन से मोबाइल चुराने वाले चोर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी के मोबाइल व चोरी में प्रयुक्त एक्टिवा बरामद कर ली।
 कोतवाली ऋषिकेश पर शिकायतकर्ता अमित सिंह पुत्र मोहन सिंह हरिद्वार रोड ऋषिकेश ने शिकायती प्रार्थना पत्र दिया कि आज सुबह गंगा होम स्टे होटल के रिसेप्शन पर मेरे द्वारा अपना पैनासोनिक कंपनी का मोबाइल फोन चार्जिंग पर लगाया गया था, जो किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा चोरी कर लिया गया है। जिस पर कोतवाली ऋषिकेश में तत्काल मुकदमा अपराध संख्या 209/19 धारा 380 आई.पी.सी पंजीकृत कर कार्रवाई प्रारंभ की गई।
होटल के अंदर से इस प्रकार चोरी की घटना की गंभीरता को देखते हुए प्रभारी निरीक्षक ऋषिकेश ने तत्काल उच्चाधिकारी गणों को इसकी सूचना दी गई। जिस पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने तत्काल मामले के अनावरण के लिए पुलिस टीम गठित करने के लिए आदेशित किया।
पुलिस टीम ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों का बारीकी से निरीक्षण किया गया एवं मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया। सीसीटीवी फुटेज में एक व्यक्ति लाल रंग की एक्टिवा गाड़ी में जाता हुआ दिखाई दिया है। जिस पर गठित टीम लाल रंग की एक्टिवा की तलाशी हेतु क्षेत्र में चेकिंग अभियान चला रही थी। चेकिंग अभियान के अंतर्गत तहसील चौक के पास से पुलिस टीम ने एक लाल रंग की स्कूटी को रोककर चेक किया तो उसके पास से उपरोक्त घटना से संबंधित चोरी का फोन बरामद हुआ एक्टिवा के संबंध में पूछताछ की तो उसके द्वारा बताया गया कि उक्त एक्टिवा उसके द्वारा कोटद्वार जनपद पौड़ी गढ़वाल से चोरी की गई है।
गिरफ्तार चोर का नाम
विजय उर्फ बिट्टू पुत्र पृथ्वी सिंह रावत निवासी- ग्राम गरुड़, पोस्ट गरुड़, पट्टी सोल डुगरा, तहसील थराली, जिला चमोली, उम्र- 25 वर्ष।

Post A Comment: