ऋषिकेश, 19 जुलाई (आज का आदित्य)।शुक्रवार की सुबह उस समय ऋषिकेश के रेलवे स्टेशन पर यात्रियों में भगदड़ मच गई, जब जंगल से निकलकर एक हाथी ने दिल्ली से आ रही रेल का रास्ता रोक दिया । प्राप्त समाचार के अनुसार शुक्रवार की सुबह 5:30 बजे दिल्ली से ऋषिकेश आ रही ट्रेन के सामने रेलवे ट्रैक पर स्टेशन से पहले कुछ ही दूरी पर आकर एक हाथी खड़ा हो गया ।और वह काफी देर तक रेलवे ट्रैक पर ही जमा रहा। जिसे भगाने के लिए स्टेशन पर खड़े रेल के इंजन ने काफी देर तक होरन दिया। जिसे देख कर स्टेशन पर जमा यात्रियों में भगदड़ मच गई। तब तक रेल भी हाथी के नजदीक आ गई ,हाथी को रेलवे ट्रैक पर खड़ा देख ट्रेन के ड्राइवर ने रेल को रोककर काफी देर तक होरन दिया, तब जाकर हाथी जंगल की ओर वापस रवाना हो गया


Post A Comment: