ऋषिकेश,02जुलाई (आज का आदित्य)। रोटरी कलब ऋषिकेश द्बारा आयोजित अन्नपूर्णा  कार्यक्रम के दौरान तपोवन स्थित  गरीब मरीजों में  जहां फल व कपडों का वितरण किया वहीं डॉक्टर्स तथा सीए. डे के अवसर पर उनके क्लीनिक  कार्यालय में जाकर क्लब के सदस्यों ने सम्मानित भी किया । रोटरी क्लब ऋषिकेश के अध्यक्ष जितेंद्र    बर्तवाल, सचिव   डॉ रवि कौशल के नेतृत्व में मंगलवार को आयोजित  सम्मान कार्यक्रम के दौरान जितेंद्र बर्तवाल ने कहा कि  उनके क्लब द्वारा पिछले 49 वर्षों से लोक सेवा के कार्य निस्वार्थ रूप से किए जा रहे हैं जिसके कारण आज क्लब ने ऊंचाइयों को हासिल किया है जिनके लिए लोग अपना पूरा जीवन समर्पित कर देते हैं। परंतु रोटरी क्लब एक ऐसी संस्था है जिसके सभी सदस्यों के सहयोग से संपन्न किए जाते हैं जिसके चलते आज देश ही नहीं दुनिया में रोटरी क्लब ने अपना नाम सेवा के क्षेत्र में रोशन किया है इसी श्रंखला में रोटरी क्लब ऋषिकेश द्वारा डॉक्टर्स तथा सीए दिवस के अवसर पर मरीजों में फल व कपडों के वितरण किए जाने के साथ डॉक्टरों व सीए  को उनके संस्थानों पर  जाकर  क्लब के सदस्यों ने सम्मानित किया गया है इस अवसर पर नवनीत नागलिया, मनोज वर्मा ,नितिन गुप्ता, बलवंत सिंह ,हिमांशु गुलाटी ,गोपाल अग्रवाल ,राजीव शर्मा ,राजीव गर्ग, मोहित जौहर, नवीन अग्रवाल ,नवनीत गोयल, देवेंद्र छोकरा ,जतिन करारा  सहित अन्य क्लब के सदस्य भी मौजूद थे ।

Post A Comment: