ऋषिकेश,02जुलाई( आज का आदित्य) । मंगलवार की शाम को रायवाला मोती चूर के बीच मे एक अज्ञात युवक ने रेल से टकराकर आत्म हत्या कर ली है। थाना रायवाला प्रभारी के अनुसार मोतीचूर रायवाला के बीच में एक अज्ञात युवक द्वारा मंगलवार की शाम सवा 6बजेे रेलवे ट्रैक खंबे के पास ट्रेन से टकराकर सुसाइड कर लिया है ।मौके पर पहुंची पुलिस ने बताया कि मृतक की उम्र लगभग 25 से 30 वर्ष के बीच में है। तथा उसके हाथ पर शिवम् लिखा हुआ है ,ट्रेन की चपेट में आकर शव रेलवे ट्रैक पर पड़ा हुआ है। पुलि ने शव को कब्जे मे लेकर पंचायतनामे की कार्रवाई कर पोस्टमार्टम हेतु एम्स चिकित्सालय ऋषिकेश में भेज दिया है।


Post A Comment: