ऋषिकेश ,27 जुलाई (आज का आदित्य))सेवानिवृत्त राजकीय पेंशनर संगठन उत्तराखंड द्वारा आयोजित सम्मान समारोह के दौरान संगठन के छः वरिष्ठ सदस्य एवं आठ निर्धन मेधावी छात्राओं को भी सम्मानित किया गया ।शनिवार को देहरादून मार्ग स्थित व्यापार सभा में आयोजित संगठन के अध्यक्ष एसके अग्रवाल की अध्यक्षता व सचिव डॉ आर एस पुरी के संचालन में आयोजित सम्मान समारोह के दौरान विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद्र अग्रवाल , ऋषिकेश नगर निगम की महापौर अनीता ममगांंईं तथा बद्रीनाथ के विधायक महेंद्र भट्ट ने मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया ।जिन्होंने अपने संबोधन में कहा कि संगठन द्वारा किए जा रहे, समाज हित में तथा वृद्ध जनों के लिए कार्य सराहनीय हैं ।जिन से युवाओं को प्रेरणा लिए जाने की आवश्यकता है । और इन लोगों को भी मार्गदर्शन लेेेना चाहिए ।सम्मान समारोह के दौरान पुरुषोत्तम भट्ट केके मारवा बीएस भंडारी नरेश बहादुर गोयल एल ग्रोवर प्रकाश गर्ग सहीत 8 मेघावी आत्माओं को भी सम्मानित किया गया इस अवसर पर संगठन के संरक्षक डॉ जी के सिंगल ,कोषाध्यक्ष एसपी संगल, केके मारवा ,आर एस बीएस नेगी, के ..के भारद्वाज , आर एस गुप्ता ,वीके आर्य , एम एम काला , युद्धवीर सिंह अनिल मित्तल सुधीर मोहन ,भारती पंत , सरला डोभाल, कुसुम लता शर्मा, सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।
Home
Unlabelled
सेवानिवृत्त राजकीय पेंशनर संगठन ने वरिष्ठ नागरिकों एवं निर्धन छात्राओं को किया सम्मानित


Post A Comment: