ऋषिकेश 27 जुलाई (आज का आदित्य) राष्ट्रीय फेरी नीति लागू कराने को लेकर तथा निगम ऋषिकेश द्वारा नगर निगम अधिनियम के प्रावधानों के विपरीत जाकर तहबाजारी ठेके पर  दिए जाने के विरोध स्वरूप उत्तराखंड जन विकास मंच जन सरोकार मोर्चा तथा फुटकर फल एवं सब्जी विक्रेता समिति लघु व्यापार एसोसिएशन के सभी लघु व्यापारियों द्वारा दिए जाने वाले धरने का आज छठवां दिन आंदोलन लगातार जारी है धरना आंदोलन से घबराकर नगर निगम ऋषिकेश प्रशासन ने कूड़ेदान से बाहर ही कूड़े को धरना स्थल पर  खुले में  गिरवा दिया जिससे आंदोलनकारियों को अपना धरना पुराने धरना स्थल के बिल्कुल सामने स्थानांतरित करना पड़ा उत्तराखंड जन विकास मंच के अध्यक्ष आशुतोष शर्मा ने कहा कि नगर निगम ऋषिकेश   का यह कदम ब्रिटिश कालीन औपनिवेशिक शासन की याद दिलाता है जिसमें आम जनमानस जो कि विदेशी सत्ता के अधीन था उसे किसी भी प्रकार  के अधिकार नहीं थे परंतु अब भारत आजाद है और जो हमें शासित करने की सोच रहे हैं वह भी हमारे वोटों की शक्ति से चुने गए हैं और उनकी भी एक समयावधि है एक तरफ नगर निगम प्रशासन स्वच्छ भारत अभियान के अंतर्गत कई तरह की स्वच्छता मुहिम चलाने  का दिखावा करता है वहीं दूसरी ओर नगर निगम ऋषिकेश के अंदर और बाहर  कूड़े के सड़ने से दुर्गंध आ रही है इस दुर्गंध से नगर निगम के कार्मिक भी परेशान है आंदोलनकारियों को परेशान करने के चक्कर में नगर निगम खुद भी  उसी दुर्गंध की मार झेल रहा है अभी पिछले दिनों नगर निगम में एक कोरियन डेलिगेशन आया था जोकि ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के लिए कोरियाई तकनीक से जैविक उपचार विधि द्वारा कूड़े  को समाप्त करने की तकनीक का  हस्थानांतरण नगर निगम को करने की बात समाचार पत्रों में प्रकाशित हुई थी शायद उसी तकनीक से लैस दो कूड़ेदान धरना स्थल पर रखा जाना आंदोलनकारियों को  कूड़ा समझकर निस्तारित करने जैसा है परंतु सभी आंदोलनकारी इस तरह के कुकृत्य से घबराने वाले नहीं है बल्कि और मजबूत होकर निगम की इस कार्यप्रणाली का विरोध करते हैं जन सरोकार मोर्चा के संयोजक श्री राम कृपाल गौतम ने कहा कि नगर निगम प्रशासन आंदोलन को दबाने के लिए हर संभव प्रयास कर रहा है कभी गरीब छोटे व्यापारियों   रेडी पटरी खोखे वालों पर अतिक्रमण के नाम पर जबरदस्ती कार्रवाई करवा रही है  तो कभी धरना स्थल पर कूड़ा  पड़वा रही है जिसका कि हम सभी आंदोलनकारी विरोध करते हैं इस अवसर पर धरने का समर्थन करने वालों में पूर्व मंडल अध्यक्ष भाजपा  वर्तमान अटल विचार मंच के अध्यक्ष सुरेंद्र कुलियाल वंदे मातरम पूर्व सभासद राहुल शर्मा लघु फुटकर फलवा मंडी समिति अध्यक्ष  राजू गुप्ता राहुल पाल  राकेश गुप्ता सुरेश चंद बैरागी अनूप कुमार नरेंद्र गुप्ता ईश्वर चंद्र अग्रवाल श्रीनिवास प्रेमचंद गुप्ता महेश कुमार राजू गुप्ता बबलू प्रवीण सिंह गणेश सोनू गुप्ता अमित पाल हरिनारायण कीमत गुप्ता रमेश गुप्ता मुसाफिर प्रसाद दिनेश कुमार गुप्ता कार्तिक रावत सौरव गुप्ता सज्जन कुमार जनेश्वर प्रसाद अधिवक्ता कृष्ण केशव आदि उपस्थित थे।

Post A Comment: