ऋषिकेश 26 जुलाई (आज का आदित्य))। शुक्रवार की देर शाम को हुई तेज मूसलाधार वर्षा के कारण आईडीपीएल पुलिस चौकी अंतर्गत शिवाजी नगर मे एक मकान की दीवार गिर जाने के बाद मकान पूरी तरह ध्वस्त हो गया ।लेकिन बच्चों की होशियारी के कारण दीवार गिरते गिरते परिवार के सभी लोग घर से बाहर निकल गए। जिससे बड़ा हादसा होने से बच गया । नगर निगम के वार्ड नंबर 29 के पार्षद सरदार गुरविंदर सिंह ने बताया कि यह घटना शुक्रवार की देर शाम 6:30 बजे उस समय घटी जब मूसलाधार वर्षा हो रही थी शिवाजी नगर में पिछले 10- 15 वर्षों से रह रहे, छविलाल के यहां घटी, जिनके मकान के पीछे की दिवार वर्षा के कारण ढह गई ,और पूरा मकान ध्वस्त हो गया ।जिस समय घटना घटी उस समय मकान में उसकी पत्नी और 6 बच्चे मौजूद थे ।लेकिन जैसे ही दीवार ढहने लगी ,पत्नी सहित बच्चे घर से बाहर निकल गए। और बड़ा हादसा होने से बच गया । और घर मे रखा सारा सामान पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया । जिनकी मदद के लिए पार्षद सहित आसपास के मोहल्ले के लोग जुटे हैं ।इस घटना की सूचना आपदा प्रबंधन के प्रभारी को देने के लिए जब फोन किया गया तो उनका स्विच ऑफ मिला रात 8:00 बजे तक आपदा प्रबंधन का कोई भी कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा था।


Post A Comment: