ऋषिकेश 24 जुलाई  आवास
 विकास कालोनी स्तिथ सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में पांच दिवसीय निशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का आज शुभारंभ।
 हो गया। शिविर का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य राजेन्द्र प्रसाद पांडेय एवं समाज सेवी डॉ राजे नेगी ने संयुक्त रूप से किया।इस अवसर पर श्री साई आई केयर के संचालक डॉ राजे नेगी उनके सहयोगी मनोज नेगी एवं आशुतोष कुड़ियाल ने शिविर के पहले दिन जूनियर कक्षाओं के 200 से अधिक छात्र एवं छात्राओ का नेत्र परीक्षण किया।डॉ नेगी ने बताया कि 40 से अधिक बच्चो में दूर की नजर कमजोर पायी गयी है जिन्हें नजर का चश्मा लगाने की सलाह दी गयी साथ ही बच्चो को खानपान में उचित आहार, ताजे मौसमी फल एवं सब्जी के साथ ही दूध एवं अधिक से अधिक पानी पीने की जरूरी सलाह भी दी गयी।विद्यालय के प्रधानाचार्य राजेन्द्र प्रसाद पांडेय ने कहा कि आजकल कंप्यूटर एवं मोबाइल के अधिक प्रयोग के कारण बच्चो में तेजी से आंखों के रोगों की समस्या बढ़ती जा रही है जिसके लिए समय समय पर आंखों का चेकअप किया जाना अत्यंत आवश्यक है उसी के मद्देनजर विद्यालय में बच्चो के लिए निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन करवाया गया है ताकि समय रहते आंखों में होने वाली गम्भीर बीमारी से बचाव किया जा सकें।इस अवसर पर शिविर को सफल बनाने हेतु शिक्षक राम गोपाल रतूड़ी,जितेंद्र यादव,सुनील बलूनी,नरेंद्र खुराना,सतीश चौहान, कर्णपाल सिंह,नंद किशोर भट्ट,मनोज पन्त ने सहयोग प्रदान किया।

Post A Comment: