खबर सबसे तेज सबसे पहले आज का आदित्य न्यूज़ पोर्टल पर
ऋषिकेश ,24 जुलाई (आज का आदित्य ) उत्तराखंण्ड क्रांति दल ने नगर की समस्याओं को लेकर पांच सूत्रीय मांग पत्र तहसील में प्रदर्शन कर उप जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम दिया। बुधवार को उत्तराखंड क्रांति दल के युवा इकाई के अध्यक्ष मोहित पांडे के नेतृत्व में तहसील में प्रदर्शन कर उपजिलाधिकारी को ज्ञापन दिया जिसमें कहा गया कि प्रदेश की लाइफ लाइन बनी 108 सेवा में वर्षों से कार्यरत कर्मियों को हटाया जाना अविवेकपूर्ण निर्णय है ।उन्होंने कहा कि जो कर्मचारी पिछले 12 वर्षों से लगातार 108 सेवाएं दे रहे हैं। उन्हें बहाल किया जाए इसी के साथ उत्तराखंड की राजधानी क्षेत्र में जमीनों पर लगा प्रतिबंध हटाने से बहारी व्यवसायी वहां कब्जे कर रहे है। जिससे राजधानी के विकास के लिए जमीनो में बाधा उत्पन्न हो रही है ।जिस पर रोक लगाई जाये।ज्ञापन में यह भी मांग की गई कि आई डी पीएल क्षेत्र में वन विभाग की 65 एकड़ भूमि पर भू माफियाओं द्वारा कब्जा कर लिया गया है जिसे तत्काल खाली कराकर उत्तराखंड के पहाड़ी क्षेत्र के अंतर्गत हो रहे विस्थापितों को उस भूमि पर स्थापित किया जाए, के साथ अन्य पांच सूत्रीय मांगपत्र भी दिया गया।प्रदर्शन करने वालों में प्रेम सिंह नेगी, बीसी रावत ,केडी जोशी, आनंद सिंह तडियाल, गुलाब सिंह रावत, मोहित डोभाल, शेखर पांडे सोहन सिंह भट्ट, संदीप सती, एस.चौहान, सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Post A Comment: