(खबर सबसे तेज सबसे पहले आज का आदित्य न्यूज़ पोर्टल पर)
ऋषिकेश,20जुलाई (आज का आदित्य)नगर कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश के सोनभद्र में सामूहिक हत्याकाण्ड के पीडित परिवारों से मुलाकात करने जा रही, कांग्रेस पार्टी की महासचिव व उत्तर प्रदेश की प्रभारी
प्रियंका गांधी की उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार द्वारा की गई गिरफ्तारी के विरोध में शनिवार को कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह के नेतृत्व मे कांग्रेसीयों ने रेलवे मार्ग पर स्थित त्रिवेणी घाट चौक पर भाजपा सरकार का पुतला दहन कर अपना विरोध प्रकट किया। पुतला दहन करने से पहले कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि जब कांग्रेस की नेता प्रियंका गांधी नरसंहार के पीडितों से मिलने जा रही थी ।उस समय योगी और मोदी की सरकार ने उन्हें गिरफ्तार कर लोकतंत्र की हत्या किए जाने का कार्य किया है ।इसके कारण कांग्रेस को सड़कों पर अपना विरोध प्रकट करना पड़ा है । इस धरना प्रदर्शन के दौरान फूंके जा रहे पुतले के कार्यक्रम में मै स्वय प्रतिभाग करने आया हूं ।उन्होंने उत्तराखंड सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि यह सरकार भी जनविरोधी कार्य कर रही है। इसके खिलाफ भी कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को सड़कों पर उतरने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि हम पूरे प्रदेश में योगी और मोदी सरकार का पुतला दहन कर अपना विरोध प्रकट करेगे।पुतला फूंकने वालों में कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता सूर्यकांत धस्माना, राजकुमार लालचंद, गौरव चौधरी ,नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष महंत विनय सारस्वत, कार्यकारी अध्यक्ष शिव मोहन मिश्रा,जयेंद्र रमोला, महिला कांग्रेस की अध्यक्ष मधु जोशी ,हर्षवर्धन शर्मा, चंदन सिंह पंवार ,सुधीर राय, दीपक जाटव, जयपाल जाटव, सनत शास्त्री, वेद प्रकाश शर्मा, मदन मोहन शर्मा, ललित सक्सेना, विरेंद्र सजवान, अरविंद जैन ,पार्षद मनीष शर्मा सहित काफी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित थे ।

Post A Comment: