ऋषिकेश ,20 जुलाई (आज का आदित्य) हरेला पर्व 2019 के अंतर्गत डॉ सुशीला हर्बल गार्डन नरेंद्रनगर वन प्रभाग मे स्थित स्मृति वन में औषधीय व फलदार पौधो का रोपण किया गया।शनिवार को भद्रकाली स्थित सुशीला गार्डन पार्क में आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि के रूप में टिहरी के जिलाधिकारी डा.वी षणमुगम तथा नरेंद्र नगर के डी. एफ.ओ धर्म सिंह मीणा ने उपस्थिति को संबोधित करते हुए कहा कि पर्यावरण व मनुष्य के जीवन को बचाने के लिए पेड़ों का जनहित में लगाया जाना अत्यंत आवश्यक है। यह पहाड़ों में हो रहे भूस्खलन को रोकने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते है । उन्होंने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि बढ़ते प्रदूषण को रोकने के लिए पेड़ों का लगाया जाना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि स्वच्छ वातावरण में जीने के लिए पेड़ो का लगाये जाने से बच्चों में अस्थमा जैसी बढ़ रही बीमारियों पर भी रोक लगाई जा सकती है । उन्होंने कहा कि प्रदूषण को समाप्त करने की हमारी नैतिक जिम्मेदारी भी है । आज वृक्षों के महत्व को सभी जानते हैं जो कि तभी जीवित रह सकते जब हम उनका पौधारोपण करने के उपरांत हमेशा उसकी देखभाल करते रहे, आज लगातार वृक्षों के कटान के कारण ग्लोबल वार्मिंग का खतरा भी तेजी से बढ़ रहा है ।इसी के साथ वर्षा पर भी इसका प्रभाव पड़ा है ।और वर्षा भी समय पर नहीं हो पा रही है। ।इस अवसर पर उपजिलाधिकारी युक्ता मिश्रा ,जय देव प्रसाद कुमार , सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इंटर कॉलेज 14 बीघा की छात्राओं ने प्रतिभाग किया ।इस दौरान वृक्ष मित्र शिव नाथ मिश्रा, शांति प्रकाश पांडे, रजनी रावत, लक्ष्मी जोशी, प्रदीप रावत, नमिता सेमवाल ,दुर्गा प्रसाद ,,कविता नेगी, हर्बल गार्डन ,प्रभारी राकेश चंद्र शाह, वन संरक्षक डीपी जोशी ,मोहन सिंह वनरक्षक , निकिता मंजेडा , मोहन दत्त पपनोइ वन दरोगा, कुंदन सिंह पवार, एसपी उनियाल सहित स्कूल के बच्चे भी मौजूद थे ।

Post A Comment: