ऋषिकेश। थाना रायवाला पर फोन द्वारा सूचना प्राप्त हुई थी कि रायवाला थानान्तर्गत वन विभाग लकड़ी डिपो हरिद्वार रोड रायवाला के पास सड़क दुर्घटना की सूचना प्राप्त हुई थी, उपरोक्त घटना में 04 व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुए थे। उपरोक्त चारो घायल मोटर साइकिल पैशन पर सवार होकर रायवाला से हरिद्वार की ओर जा रहे थे तथा उक्त मोटर साईकिल को कार टाटा टियोगो स.-HR-12-AG-2737 द्वारा टक्कर मारे जाने से मोटरसाइकिल गिर गई थी, जिससे कि उपरोक्त समस्त व्यक्ति घायल हो गए थे|
उक्त घटना के संबंध में वादी सतपाल सिंह पुत्र स्व0 जसवीर सिंह निवासी मोहल्ला गोकुल नगर चांदपुर बिजनौर उत्तर प्रदेश, जो कि घायल जयपाल सिंह का भाई है, के द्वारा थाना रायवाला पर लिखित तहरीर दी गई, तहरीर के आधार पर वाहन टाटा टियागो नंबर HR12AG2737 के वाहन चालक अज्ञात के विरुद्ध थाना रायवाला पर मुकदमा अपराध संख्या-79/19 धारा-279/338/ 304A IPC का अभियोग पंजीकृत किया गया| थाना रायवाला पुलिस द्वारा वाहन टाटा टियागो HR12AG2737 को कब्जा पुलिस लेकर वाहन चालक सुरेंद्र पुत्र धर्मपाल निवासी 228/12 फतेहपुर कॉलोनी, राज जौहरी रोहतक, हरियाणा को गिरफ्तार न्यायालय पेश किया गया|

Post A Comment: