ऋषिकेश 4 जुलाई (आज का आदित्य)     शिक्षा के क्षेत्र में प्रथम गवर्नर अवार्ड प्राप्त राजकीय इंटर कॉलेज आईडीपीएल के संस्कृत प्रवक्ता डॉ चंडी प्रसाद घिल्डियाल ने उत्तराखंड के दूसरे राज्यपाल के रूप में कार्य कर चुके सुदर्शन अग्रवाल के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है शोक संदेश में डॉक्टर घिल्डियाल ने कहा कि वर्ष 2003 से वर्ष 2007 तक उत्तराखंड राज्य के राज्यपाल के रूप में सुदर्शन अग्रवाल जी ने प्रदेश में प्रशासनिक सुधारों न्याय प्रणाली एवं शिक्षा जगत के लिए काफी कार्य किया उनके किए गए कार्य हमेशा याद किए जाएंगे डॉ  घिल्डियाल ने कहा कि उन्हें सुदर्शन अग्रवाल जी के साथ कई मौकों पर कार्य करने का अवसर मिला नजदीक से उनकी कार्यप्रणाली को समझने से पता चला कि वह काफी परिश्रमी और ईमानदार व्यक्तित्व के धनी थे उत्तराखंड देवभूमि के प्रति उनके सच्ची श्रद्धा थी
   डॉ चंडी प्रसाद घिल्डियाल ने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना की।  उनके परिवार को तथा उनसे जुड़े हुए हजारों कार्यकर्ताओं को ईश्वर से धैर्य प्रदान करने की कामना की है ।

Post A Comment: