ऑपरेशन मुक्ति''*
  बच्चों को भिक्षा नही शिक्षा✍🌹
देहरादून 4 जुलाई (आज का आदित्य)   आँप्रेशन मुक्ति  अभियान के तहत भीख मागने वाले 67 बच्चो को स्कूल में ऐडमिशन कराया गया था, उनके परिवार को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए 5 परिवार को ऑपरेशन मुक्ति के नोडल अधिकारी  शेखर सुयाल, सी ओ सिटी देहरादून ने सिलाई मशीन वितरित की।  सुयाल ने बताया कि ऑपरेशन मुक्ति के साथ कई सरकारी/ गैर सरकारी संगठन/ सामाजिक कार्यकर्ता जुड़ रहे है, जिसके क्रम में श्री सुदामा प्रसाद जायसवाल प्रबधक उत्तराखंड ग्रामीण बैंक द्वारा 20 बच्चों को गोद लेने की बात कहते हुए उन्हें स्कूल बैग व स्टेशनरी दी गई तथा  प्रतिभा नैथानी ने बच्चों के परिवारजन को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिये उन्हें लिफाफे बनाना सीखाकर, उनसे लिफाफे खरीदकर मार्केट में बेच रही है, श्रीमती नैथानी का कहना है कि इस काम से एक और इन लोगो को रोजगार मिल रहा दूसरी ओर पर्यावरण को पालीथीन मुक्ति बनाने में मदद मिलेगी।

Post A Comment: