राजकीय इंटरमीडिएट कॉलेज आईडीपीएल के छात्र-छात्राओं शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने प्रथम गवर्नर अवार्डेड प्रवक्ता डॉ चंडी प्रसाद घिल्डियाल के नेतृत्व में आईडी पीएल टाउनशिप बापू ग्राम मीरा नगर मालवीय नगर में जल संरक्षण हेतु जन जागरूकता रैली निकाली इस अवसर पर रैली को संबोधित करते हुए  डॉक्टर  घिल्डियाल ने कहा कि जल की कमी पूरे विश्व में निकट भविष्य में बहुत बड़ी चुनौती बन सकती है इसलिए अभी से भारत वर्ष को जल संरक्षण हेतु जल स्रोतों वर्षा का पानी तथा जहां भी पानी उपलब्ध हो उसका विभिन्न तकनीकों से संरक्षण आरंभ कर देना चाहिए उन्होंने रैली के माध्यम से संदेश दिया कि जल ही जीवन है इसलिए जल की अपने जीवन की तरह प्रत्येक प्राणी को रक्षा करनी चाहिए
     रैली के संयोजक एनसीसी अधिकारी कैप्टन सुशील रावत ने कैडेट्स का आव्हान किया के घर घर जल संरक्षण का संदेश पहुंचाएं क्योंकि अगला विश्वयुद्ध जल को लेकर हो सकता है इसलिए इस संभावित संकट को टालने के लिए सभी स्वयंसेवी सरकारी अर्द्ध सरकारी संगठनों को एकत्रित होकर इसका अभी से मुकाबला करना होगा
    इस अवसर पर ललित मोहन जोशी विजय पाल सिंह  रमाशंकर विश्वकर्मा शेखर सिंह नेगी बीपी सती हरेंद्र राणा इंदु नेगी मीना शर्मा सरोज लोचन मोनिका रौतेला आदि उपस्थित थे

Post A Comment: