उत्तराखंड पुलिस द्वारा जनपद देहरादून में “आपरेशन मुक्ति” अभियान से भिक्षावृति में संलिप्त बच्चों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने एवं उनका भविष्य संवारने की कोशिश की गयी। भिक्षावृत्ति में लिप्त बच्चों को “भिक्षा नहीं, शिक्षा दें” के तहत स्कूल भेजा तथा उनके परिवारों को शिक्षा के लिए प्रेरित किया गया।
आज अनिल के रतूड़ी, पुलिस महानिदेशक उत्तराखण्ड की अध्यक्षता में पुलिस मुख्यालय, स्थित सभागार में “आपरेशन मुक्ति” अभियान की समीक्षा गोष्ठी का आयोजन किया गया। अभियान के नोडल अधिकारी शेखर सुयाल, क्षेत्राधिकारी नगर, देहरादून द्वारा अभियान के सम्बन्ध में प्रस्तुतीकरण के माध्यम से बताया गया कि पुलिस टीम में शामिल 4 उप निरीक्षक राकेश_भटट, विनीता चौहान, पम्मी गौतम, बबलू चौहान और 15 कांस्टेबलों की टीम को चार जोन में बांटा गया। पहले 15 दिन पुलिस टीम ने अलग-अलग इलाकों में जाकर सर्वे अर्थात चिंहित करने का कार्य किया। जिसके बाद आर्थिक तौर पर कमजोर भिक्षावृत्ति में संलिप्त इन परिवारों को जागरूक करने का कार्य किया गया। पुलिस टीम ने विंदाल पुल, रायपुर थाने के पीछे, आईएसबीटी के पीछे ढोलक बस्ती, रेलवे स्टेशन, एस्ले हॉल, दिलाराम चैक, प्रिंस चैक, परेड ग्राउंड से कूड़ा बीनने वाले, गुब्बारा बेचने वाले 292 बच्चों को चिंहित किया। जिसके बाद इन बच्चों में से 67 बच्चों को भिन्न-भिन्न स्कूलों में एडमिशन दिलवाया गया।
अभियान के दूसरे चरण में देहरादून के स्कूल, कॉलेजों, सार्वजनिक स्थानों, महत्वपूर्ण चैराहों, सिनेमाघरों, बस व रेलवे स्टेशनों, धार्मिक स्थलों आदि स्थानों पर बच्चों को भिक्षा न दिये जाने के सम्बन्ध में बैनर पोस्टर, पम्पलेट, नुक्कड़ नाटक, धार्मिक स्थलों मे लाउड स्पीकर, सिनेमा घरों में Short Movie, सोशल मीडिया आदि के माध्यमों से जागरूकता अभियान चलाकर तथा भिक्षावृत्ति में लिप्त परिवारों को भिक्षावृत्ति न कराने/करने व कौशल विकास (Skill Development) के सम्बन्ध मे जागरूक किया गया। अभियान के तृतीय चरण में अभियान के दौरान भिक्षावृत्ति करने वाली 03 महिलाओं के विरूद्ध अभियोग पंजीकृत करवाया गया।
ऑपरेशन मुक्ति की टीमों द्वारा अभियान में कुल 68 बच्चों का भिन्न-भिन्न विद्यालयों में दाखिला करवाया गया है, जिनमें से 01 दिव्यांग बच्चे राजू उम्र-11 वर्ष का NIVH तथा 67 बच्चों का सरकारी विद्यालयों में दाखिला करवाया गया है। माह जून में विद्यालयों में अवकाश होने के कारण बच्चों के पुनः भिक्षावृत्ति में लिप्त होने की सम्भावना के दृष्टिगत ऑपरेशन मुक्ति की टीमों द्वारा बच्चों को विभिन्न स्थानों पर स्वयं पढ़ाई करवायी गयी।

Post A Comment: